समस्तीपुर | वारिसनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर उर्दू के प्रधानाध्यापक हरिनारायण राम को छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के निर्देश पर स्थापना शाखा द्वारा कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, वारिसनगर के संयुक्त प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोप है कि छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। साथ ही उच्चाधिकारियों द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब भी संबंधित प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं दिया गया। समस्तीपुर | वारिसनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर उर्दू के प्रधानाध्यापक हरिनारायण राम को छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के निर्देश पर स्थापना शाखा द्वारा कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, वारिसनगर के संयुक्त प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोप है कि छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। साथ ही उच्चाधिकारियों द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब भी संबंधित प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं दिया गया।


