Engineering Admission 2026: IIIT और NIT ही नहीं, इन टॉप सरकारी कॉलेजों में भी मिलेगा जेईई मेन स्कोर पर एडमिशन

Engineering Admission 2026: IIIT और NIT ही नहीं, इन टॉप सरकारी कॉलेजों में भी मिलेगा जेईई मेन स्कोर पर एडमिशन

Top Government Engineering Colleges Accepting JEE Main Score: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए जेईई मेन (JEE Main) परीक्षा सबसे बड़ा द्वार है। अक्सर छात्रों को लगता है कि इस एग्जाम के स्कोर से केवल एनआईटी (NIT) या आईआईआईटी (IIIT) में ही प्रवेश मिल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। देश के कई प्रतिष्ठित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और स्टेट यूनिवर्सिटीज भी जेईई मेन के स्कोर के आधार पर बीटेक और बीई प्रोग्राम में एडमिशन देते हैं। अगर आपको टॉप एनआईटी में सीट नहीं मिल पाती है, तो ये सरकारी कॉलेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

जेईई मेन स्कोर क्यों है जरूरी?

जेईई मेन्स एंट्रेंस एग्जाम देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन पाने का अहम रोल प्ले करता है। इसकी विश्वसनीयता और उच्च मानक के कारण राज्य स्तर के सरकारी कॉलेज भी अपनी सीटों को भरने के लिए इस परीक्षा के स्कोर को प्राथमिकता देते हैं। नेशनल लेवल का टेस्ट होने के कारण इसका इवैल्यूएशन प्रोसेस पूरी तरह निष्पक्ष होता है, जिससे स्टूडेंट्स को उनकी योग्यता के हिसाब से सही कॉलेज चुनने में मदद मिलती है।

इन टॉप सरकारी कॉलेजों में मिलता है मौका

काॅलेज का नाम जगह एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम
दिल्ली टेक्नोलाॅजिकल यूनिवर्सिटी (Delhi Technological University) दिल्ली जेईई मेन एग्जाम
इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलाॅजी (Institute of Chemical Technology) मुंबई MHT CET और JEE Main
गुरुनानक देव इंजीनियरिंग काॅलेज (Guru Nanak Dev Engineering College) लुधियाना जेईई मेन एग्जाम
जादवपुर यूनिवर्सिटी (Jadavpur University) कोलकाता जेईई मेन और WB JEE
महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा (Maharaja Sayajirao University of Baroda) वडोदरा JEE Main और GUJCET
दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (Dayalbagh Educational Institute) आगरा जेईई मेन एग्जाम
गवर्नमेंट काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग (Government College of Engineering) औरंगाबाद MHT CET और JEE Main
गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी (Guru Nanak Dev University) अमृतसर JEE Main और NATA
इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (Indira Gandhi Delhi Technical University for Women) दिल्ली जेईई मेन एग्जाम
PEC यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (PEC University of Technology) चंडीगढ़ JEE Main
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (Netaji Subhas University of Technology) दिल्ली जेईई मेन एग्जाम
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा (Birla Institute of Technology, BIT Mesra) झारखंड जेईई मेन एग्जाम
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी (Indian Institute of Engineering Science and Technology, IIEST) शिबपुर, पश्चिम बंगाल जेईई मेन
विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (Visvesvaraya National Institute of Technology, VNIT) नागपुर JEE Main
मौलाा आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (Maulana Azad National Institute of Technology) भोपाल जेईई मेन एग्जाम

क्या है काउंसलिंग और एडमिशन की प्रक्रिया?

इंजीनियरिंग के लिए सरकारी कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया दो तरह से होती है:

  • JOSAA: एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई (GFTI) के लिए जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी के माध्यम से काउंसलिंग होती है।
  • स्टेट काउंसलिंग: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्य अपनी अलग काउंसलिंग आयोजित करते हैं। यहां जेईई मेन रैंक के साथ-साथ डोमिसाइल (निवास प्रमाण पत्र) और आरक्षण नियमों को भी ध्यान में रखा जाता है। जैसे दिल्ली के कॉलेजों के लिए जैक (JAC) दिल्ली काउंसलिंग आयोजित की जाती है।

इन बातों का रखें ध्यान

विशेषज्ञों का मानना है कि स्टूडेंट्स को केवल कॉलेज की रेटिंग नहीं, बल्कि वहां की फीस, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान देना चाहिए। कई राज्य सरकार के कॉलेज कम फीस में आईआईटी स्तर की शिक्षा और शानदार प्लेसमेंट की सुविधा देते हैं। काउंसलिंग के समय अपनी पसंद के कॉलेजों की लिस्ट ध्यान से तैयार करें ताकि बेहतर रैंक पर सही संस्थान मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *