मर्डर के दो आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़:सगे भाइयों के पैर में लगी गोली; दोनों ने बहन की लव मैरिज की रंजिश में हत्या की

मर्डर के दो आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़:सगे भाइयों के पैर में लगी गोली; दोनों ने बहन की लव मैरिज की रंजिश में हत्या की

सोनीपत के गांव भटगांव में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के करीब 10 घंटे बाद ही पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। देर रात हुई इस वारदात के बाद फरार चल रहे दोनों सगे भाइयों क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने नेशनल हाईवे-352ए पर गांव जाजी के पास घेर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों मोहित और प्रिंस को पैर में गोली लगी और उन्हें घायल अवस्था में काबू कर खानपुर पीजीआई में भर्ती कराया गया। मौके से अवैध हथियार और खोल बरामद किए गए हैं। पूरे घटनाक्रम के बाद डीसीपी नरेंद्र कादियान पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुरानी रंजिश में हुई थी बिट्टू की हत्या पुलिस जांच में सामने आया है कि गांव भटगांव निवासी प्रवीण कई साल पहले मोहित और प्रिंस की बहन को भगाकर ले गया था और दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते दोनों सगे भाइयों मोहित और प्रिंस ने गांव के ही बिट्टू पर गोलियां बरसा दीं। घटना में बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके साथ मौजूद सागर भी घायल हुआ था। हत्या के बाद फरार हो गए थे आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई थीं। क्राइम ब्रांच-1 को देर रात सूचना मिली कि दोनों आरोपी नेशनल हाईवे-352ए पर गांव जाजी के पास देखे गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल पुलिस के अनुसार जब टीम ने दोनों आरोपियों को रुकने और सरेंडर करने के लिए कहा तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर कई राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल हालत में दोनों को काबू कर लिया गया। पुलिस ने मौके से दो अवैध 315 बोर हथियार और कारतूस के खोल बरामद किए हैं। खानपुर पीजीआई में चल रहा इलाज मुठभेड़ में घायल हुए मोहित और प्रिंस को तुरंत खानपुर पीजीआई ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस की टीम अस्पताल में भी तैनात की गई है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से हथियार, खोल और अन्य सबूत कब्जे में लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। डीसीपी बोले- पुलिस पर फायरिंग करने के बाद हुई कार्रवाई सोनीपत के डीसीपी नरेंद्र सिंह कादियान ने बताया कि भटगांव निवासी बिट्टू और सागर पर गांव के ही प्रिंस और मोहित ने फायरिंग की थी। बिट्टू को हाथ और सिर में तीन गोलियां लगी थीं, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर राजीव की टीम ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *