सहरसा के सत्तरकटैया-नौहट्टा में एक सप्ताह रोज कटेगी बिजली:33 हजार वोल्ट के पुराने तार बदले जाएंगे, नए पोल भी लगेंगे, विभाग ने पहले से तैयारी की अपील की

सहरसा के सत्तरकटैया-नौहट्टा में एक सप्ताह रोज कटेगी बिजली:33 हजार वोल्ट के पुराने तार बदले जाएंगे, नए पोल भी लगेंगे, विभाग ने पहले से तैयारी की अपील की

सहरसा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत सत्तरकटैया क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुराने 33 हजार वोल्ट के तारों को बदला जा रहा है। इस कार्य के कारण 14 से 20 मई तक सत्तरकटैया और नौहट्टा से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र सत्तरकटैया क्षेत्र में पुराने ‘डॉग’ तार को हटाकर नया ‘उल्फ’ तार लगाया जा रहा है। जहां आवश्यकता महसूस की गई है, वहां नए पोल भी स्थापित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। आपूर्ति पहले से बेहतर और अधिक स्थिर हो सकेगी
यह कार्य 14 मई से 20 मई तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस अवधि में 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र सत्तरकटैया और 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र नौहट्टा से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने बताया कि तकनीकी सुधार के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले से बेहतर और अधिक स्थिर हो सकेगी। बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पूरे कर लें
विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि बिजली बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थायी विद्युत सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सहरसा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत सत्तरकटैया क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुराने 33 हजार वोल्ट के तारों को बदला जा रहा है। इस कार्य के कारण 14 से 20 मई तक सत्तरकटैया और नौहट्टा से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र सत्तरकटैया क्षेत्र में पुराने ‘डॉग’ तार को हटाकर नया ‘उल्फ’ तार लगाया जा रहा है। जहां आवश्यकता महसूस की गई है, वहां नए पोल भी स्थापित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। आपूर्ति पहले से बेहतर और अधिक स्थिर हो सकेगी
यह कार्य 14 मई से 20 मई तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस अवधि में 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र सत्तरकटैया और 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र नौहट्टा से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने बताया कि तकनीकी सुधार के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले से बेहतर और अधिक स्थिर हो सकेगी। बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पूरे कर लें
विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि बिजली बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थायी विद्युत सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *