मधुबनी प्रखंड के रंगललही पहुंच कर सांसद ने बंधाया ढांढ़स, जताई संवेदना

मधुबनी प्रखंड के रंगललही पहुंच कर सांसद ने बंधाया ढांढ़स, जताई संवेदना

मधुबनी| प्रखंड के रंगललही गांव में पूर्व प्रमुख उदय प्रताप सिंह के आवास पहुंचकर सांसद सुनील कुमार कुशवाहा ने शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद ने पूर्व प्रमुख के भाई यशवंत प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की पत्नी प्रीति सिंह के निधन पर दुख जताते हुए परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को यह पीड़ा सहने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने गुड्डू सिंह के पुत्र प्रियांशु सिंह और पुत्री शीतल सिंह के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। सांसद ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर अरविंद सिंह, पैक्स अध्यक्ष विकास सिंह, मुखिया राकेश चौधरी, सरपंच हीरा यादव, सुबोध सिंह, अमन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मधुबनी| प्रखंड के रंगललही गांव में पूर्व प्रमुख उदय प्रताप सिंह के आवास पहुंचकर सांसद सुनील कुमार कुशवाहा ने शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद ने पूर्व प्रमुख के भाई यशवंत प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की पत्नी प्रीति सिंह के निधन पर दुख जताते हुए परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को यह पीड़ा सहने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने गुड्डू सिंह के पुत्र प्रियांशु सिंह और पुत्री शीतल सिंह के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। सांसद ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर अरविंद सिंह, पैक्स अध्यक्ष विकास सिंह, मुखिया राकेश चौधरी, सरपंच हीरा यादव, सुबोध सिंह, अमन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *