प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण की अपील का असर झारखंड में दिखने लगा है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस अपील के बाद अपने कारकेड (सुरक्षा काफिला) की गाड़ियों की संख्या घटाकर आधी कर दी है। अब तक के सुरक्षा और प्रोटोकॉल मानकों के अनुसार, राज्यपाल जब भी जिले के भीतर या बाहर किसी दौरे पर निकलते थे, तो उनके कारकेड में कुल 8 गाड़ियां शामिल रहती थीं। अब लोकभवन की ओर से जारी नए निर्देशों के बाद इसकी संख्या 4 कर दी गई। यानी अब राज्यपाल के मूवमेंट के दौरान केवल चार गाड़ियां ही उनके साथ चलेंगी। राज्यपाल का यह फैसला सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि इसके दूरगामी संदेश हैं। समझिए ईंधन बचत का गणित : हर माह करीब 36 हजार की बचत एक गाड़ी औसतन 10-12 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है औसतन रोज 30 किमी का मूवमेंट 4 गाड़ियों की कटौती यानी रोज लगभग 120 किलोमीटर कम दैनिक ईंधन बचत करीब 12 लीटर मासिक बचत 360 लीटर ईंधन हर महीने करीब 36,000 तक की बचत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण की अपील का असर झारखंड में दिखने लगा है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस अपील के बाद अपने कारकेड (सुरक्षा काफिला) की गाड़ियों की संख्या घटाकर आधी कर दी है। अब तक के सुरक्षा और प्रोटोकॉल मानकों के अनुसार, राज्यपाल जब भी जिले के भीतर या बाहर किसी दौरे पर निकलते थे, तो उनके कारकेड में कुल 8 गाड़ियां शामिल रहती थीं। अब लोकभवन की ओर से जारी नए निर्देशों के बाद इसकी संख्या 4 कर दी गई। यानी अब राज्यपाल के मूवमेंट के दौरान केवल चार गाड़ियां ही उनके साथ चलेंगी। राज्यपाल का यह फैसला सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि इसके दूरगामी संदेश हैं। समझिए ईंधन बचत का गणित : हर माह करीब 36 हजार की बचत एक गाड़ी औसतन 10-12 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है औसतन रोज 30 किमी का मूवमेंट 4 गाड़ियों की कटौती यानी रोज लगभग 120 किलोमीटर कम दैनिक ईंधन बचत करीब 12 लीटर मासिक बचत 360 लीटर ईंधन हर महीने करीब 36,000 तक की बचत


