एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस व ट्रॉमा सेंटर के बंदोबस्त होंगे:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश; बारिश से पूर्व नालों की सफाई कराए

एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस व ट्रॉमा सेंटर के बंदोबस्त होंगे:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश; बारिश से पूर्व नालों की सफाई कराए

दौसा कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने कहा कि सड़क हादसे रोकने के लिए दुर्घटना डेटा के आधार पर इनिशिएटिव लेकर कार्य करें। उन्होंने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क हादसों की रोकथाम एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों को निर्देश दिए। एक्सप्रेस-वे की व्यवस्थाओं की समीक्षा कलेक्टर ने एक्सप्रेस-वे पर अवैध कटों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने, एक्सीडेंट आंकड़ों के अनुसार एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया। एनएचएआई के अधिकारियों को एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समय-समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस-आरटीओ को निर्देश कलेक्टर ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि अधिक मृत्यु वाले सड़क दुर्घटना प्रकरणों को आरटीओ एवं संबंधित रोड एजेंसियों को भेजकर उनका विश्लेषण कराया जाए। उन्होंने ब्लैक स्पॉट के निस्तारण के लिए आवश्यक लघुकालिक उपाय शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी रोड एजेंसियों को बारिश से पूर्व नालों की सफाई एवं आवश्यक ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में आई-रेड पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को पेंडेंसी शीघ्र समाप्त करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने पुलिस विभाग को सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित शत-प्रतिशत प्रकरण आई-रेड पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुलिस विभाग के ऑब्जर्वेशन की सराहना करते हुए कहा कि इन बिंदुओं पर प्रभावी कार्रवाई से सड़क दुर्घटनाओं की वास्तविक समस्याओं का समाधान संभव होगा। बैठक में नगर परिषद आयुक्त कमलेश कुमार मीणा, एएसपी महिला सेल योगेंद्र फौजदार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई अमृतलाल देवपाल, आरटीओ जगदीश अमरावत, जिला परिवहन अधिकारी संजीव भारद्वाज, एनआईसी प्रभारी वीके शर्मा, एनएचएआई एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *