छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कल गुवाहाटी में असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections) में पार्टी के सभी उम्मीदवारों और गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक की। भूपेश बघेल ने रायपुर (Raipur) में 3 मई को कहा कि बैठक में माहौल ऊर्जा से भरा हुआ था। सभी लोग उत्साहित हैं। हमने उन्हें 4 मई (May) को होने वाली मतगणना के लिए आवश्यक तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। बता दें कि पश्चिम बंगाल (West Bengal), असम, केरलम (Keralam), तमिलनाडु (Tamil Nadu) और पुदुचेरी (Puducherry) विधानसभा के लिए हुए चुनाव में मतगणना और नतीजे (Election Results) 4 मई को आएंगे।
यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: सरकारी स्कूलों में व्यवस्था सुधरे, तो और भी अच्छे आएंगे नतीजे


