जयपुर में रोजमर्रा की छोटी-छोटी समस्याएं अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही हैं। कहीं खुले बिजली बॉक्स से खतरा बना हुआ है तो कहीं सड़कों पर मलबा और कचरे के ढेर आमजन को परेशान कर रहे हैं। कई इलाकों में सड़क और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं भी अधूरी हैं। इन सभी समस्याओं को नागरिकों ने भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए उठाया, जिससे जिम्मेदार विभागों तक जमीनी स्थिति पहुंची। शिकायतों के बाद कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी हुई, जिससे लोगों को राहत मिली और व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। विद्याधर नगर में खुला बिजली बॉक्स विद्याधर नगर से अनिल कुमार ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में बिजली का बॉक्स खुला हुआ है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है और लोगों में डर बना हुआ है। मानसरोवर में निर्माण के बाद सड़क पर मलबा एसएमएस कॉलोनी, मानसरोवर से जी.डी. तिवारी ने बताया कि निर्माण कार्य के बाद सड़क किनारे मलबा पड़ा हुआ है, जिससे आवाजाही में दिक्कत हो रही है। महावीर कॉलोनी में अधूरा सड़क निर्माण महावीर कॉलोनी से मनोज ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में न तो सड़क बनी हुई है और न ही सीवर लाइन की सुविधा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। एमआई रोड पर कचरे का ढेर पंचबत्ती, एमआई रोड से मोहनजीत सिंह ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में सड़क पर कचरे का ढेर जमा है, जिससे गंदगी और बदबू फैल रही है। तुलसी नगर में रोड लाइट हुई ठीक गिरीराज प्रसाद शर्मा ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट खराब थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने लाइट को दुरुस्त करवा दिया, जिससे क्षेत्र में रोशनी बहाल हुई। पुरानी बस्ती में 7 दिन से बंद लाइट चालू चांदपोल, पुरानी बस्ती से मुकेश ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में 7 दिनों से रोड लाइट बंद थी। मामला सामने आने के बाद इसे ठीक करवा दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। आज के पब्लिक के स्टार: संदीप मीणा (JEN) पुरानी बस्ती, चांदपोल क्षेत्र में रोड लाइट की समस्या के समाधान में संदीप मीणा (JEN) ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई करवाई और बंद पड़ी रोड लाइट को ठीक करवा दिया, जिससे क्षेत्र में रोशनी बहाल हुई और लोगों को राहत मिली। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान का असर: टूटी सड़क हुई ठीक:अधूरे कामों के बीच कई जगह शुरू हुआ सुधार; मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.जयपुर के सेक्टर-16 में बह रहा सीवर का पानी:तुलसी नगर में धंसा चैंबर बना खतरा, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक स्टार’ 3.भास्कर समाधान का असर, शास्त्री नगर में रोड लाइट ठीक,:जलभराव और सीवरेज समस्याओं पर कार्रवाई; राहुल अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान का असर, जयपुर में स्ट्रीट लाइटें हुई ठीक:शहर में सीवर और कचरे की समस्या बरकरार; रूपाराम बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.भास्कर समाधान का असर जयपुर में गंदगी-सीवर की समस्याएं उजागर:शहर के कई इलाकों में सफाई से मिली राहत; कुसुम यादव फिर बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 6.भास्कर समाधान में उजागर हुई जयपुर की हकीकत:गंगापोल में कचरा-सीवर से लोग बेहाल, हरनाथपुरा की सड़कें बनीं मुसीबत; मनोज मुदगल फिर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.भास्कर समाधान में उजागर हुई शहर की दुर्दशा:न्यू सांगानेर रोड और झोटवाड़ा में जनता परेशान, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान का असर, जिम्मेदारों तक पहुंचीं शहर की समस्याएं:कई इलाकों में मिली राहत; कुसुम यादव बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 9.भास्कर-समाधान का असर, जयपुर में गंदे पानी की समस्या दूर:शहरभर से उठीं गंदगी, कुसुम यादव बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 10.भास्कर समाधान का असर, मानसरोवर में पाइपलाइन ठीक हुई:जयपुर में जाम नालियां-सड़कें बनीं बड़ी समस्या, हिमांशु शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’


