पंजाब- AAP के राज्यसभा सांसद पर ED रेड:जालंधर में अशोक मित्तल का घर खंगाल रहीं टीमें; राघव चड्‌ढा को हटाकर राज्यसभा के डिप्टी लीडर बनाए गए थे

पंजाब- AAP के राज्यसभा सांसद पर ED रेड:जालंधर में अशोक मित्तल का घर खंगाल रहीं टीमें; राघव चड्‌ढा को हटाकर राज्यसभा के डिप्टी लीडर बनाए गए थे

पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड की है। आज सुबह 9 बजे ED जालंधर में उनके घर पहुंची। टीम जांच कर रही है। घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। चर्चा है कि राघव चड्ढा के मामले में रेड की गई है। करीब 12 दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद अशोक मित्तल को उनकी जगह दे दी। अशोक पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *