आरा के टाउन थाना क्षेत्र स्थित भलुहीपुर मोहल्ले में केस समझौता करने के दबाव को लेकर गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। मामले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना को लेकर पीड़िता के बयान पर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें पंकज यादव, बुढ़ा यादव, पारस यादव और दीपू कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जो भलुहीपुर मोहल्ले का ही निवासी बताया जा रहा है। वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप बताया जा रहा है कि सोमवार को ही महिला के बेटे के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य वजह बताया जा रहा है। दरअसल, एक साल पहले पीड़िता के बेटे ऑटो चालक गोलू कुमार की भलुहीपुर मोहल्ला स्थित अखाड़े पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले को लेकर आरोपी 5 दिनों से पीड़ित परिवार पर केस मैनेज करने के लिए दबाव बना रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश और बेटे के साथ मारपीट की गई। टाउन थाना प्रभारी थाना अध्यक्ष शैलेश्वर ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी पंजक यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। वो पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरा के टाउन थाना क्षेत्र स्थित भलुहीपुर मोहल्ले में केस समझौता करने के दबाव को लेकर गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। मामले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना को लेकर पीड़िता के बयान पर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें पंकज यादव, बुढ़ा यादव, पारस यादव और दीपू कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जो भलुहीपुर मोहल्ले का ही निवासी बताया जा रहा है। वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप बताया जा रहा है कि सोमवार को ही महिला के बेटे के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य वजह बताया जा रहा है। दरअसल, एक साल पहले पीड़िता के बेटे ऑटो चालक गोलू कुमार की भलुहीपुर मोहल्ला स्थित अखाड़े पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले को लेकर आरोपी 5 दिनों से पीड़ित परिवार पर केस मैनेज करने के लिए दबाव बना रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश और बेटे के साथ मारपीट की गई। टाउन थाना प्रभारी थाना अध्यक्ष शैलेश्वर ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी पंजक यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। वो पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


