6.1 तीव्रता के भूकंप से धरती कांपी, जापान में सुनामी का खतरा

6.1 तीव्रता के भूकंप से धरती कांपी, जापान में सुनामी का खतरा

भूकंप (Earthquake) के मामलों में दुनियाभर में तेज़ी से इजाफा हो रहा है। दुनिया में कहीं न कहीं हर दिन भूकंप से धरती कांप रही है और इन मामलों में कोई कमी नहीं हो रही है। जापान (Japan) जैसे देशों में तो आए दिन ही भूकंप आते हैं और कई बार तो एक दिन में ही एक से ज़्यादा भूकंप के मामले भी देखने को मिलते हैं। देर रात एक बार फिर जापान में भूकंप से धरती कांप उठी है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 रही और यह होक्काइडो (Hokkaido) के साराबेत्सु (Sarabetsu) से 18 किलोमीटर वेस्ट में आया। भूकंप की गहराई 81 किलोमीटर रही और जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की। साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

नहीं हुआ कोई हताहत

जापान में आए इस भूकंप की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि कुछ घरों-इमारतों को इस भूकंप की वजह से नुकसान पहुंचा। भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया और इस वजह से कई लोग डरकर अपने घरों से बाहर भागने को मजबूर हो गए।

सुनामी का खतरा

जापान में आए इस भूकंप की वजह से होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी का खतरा पैदा हो गया है। हालांकि जल्द ही सुनामी का अलर्ट वापस लिया जा सकता है, लेकिन एहतियातान तौर पर तटीय क्षेत्रों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *