पूर्णिया में सड़क हादसे में ड्राइवर की मौत:रोड क्रॉस करते वक्त अज्ञात वाहन ने रौंदा, काम से वापस घर लौट रहे थे

पूर्णिया में सड़क हादसे में ड्राइवर की मौत:रोड क्रॉस करते वक्त अज्ञात वाहन ने रौंदा, काम से वापस घर लौट रहे थे

पूर्णिया में सड़क हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई है। वे रोड क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। मृतक रौटा थाना क्षेत्र के कवैया गांव निवासी मनोज मंडल (51) है। पत्नी बुधनी देवी कहतीं है कि मनोज मंगलवार की सुबह काम पर गए थे। रात में घर लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद वे खून से लथपथ सड़क पर गिरे थे। जिसके बाद स्थानीय लोग जुटे। लोगों को आता देख ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना कोचाधामन थाना क्षेत्र की है।
पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग
हादसे के बाद घायल शख्स की नाजुक हालत को देखते हुए लोगों ने पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि मनोज ड्राइवर का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज मंडल बेहद गरीब परिवार से थे और मेहनत-मजदूरी कर घर चला रहे थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सड़क दुर्घटना मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है। रौटा थानाध्यक्ष के. के. सौरभ ने बताया कि हादसा कोचाधामन थाना क्षेत्र में हुई थी। घटना की सूचना वहां की पुलिस ने थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूर्णिया में सड़क हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई है। वे रोड क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। मृतक रौटा थाना क्षेत्र के कवैया गांव निवासी मनोज मंडल (51) है। पत्नी बुधनी देवी कहतीं है कि मनोज मंगलवार की सुबह काम पर गए थे। रात में घर लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद वे खून से लथपथ सड़क पर गिरे थे। जिसके बाद स्थानीय लोग जुटे। लोगों को आता देख ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना कोचाधामन थाना क्षेत्र की है।
पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग
हादसे के बाद घायल शख्स की नाजुक हालत को देखते हुए लोगों ने पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि मनोज ड्राइवर का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज मंडल बेहद गरीब परिवार से थे और मेहनत-मजदूरी कर घर चला रहे थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सड़क दुर्घटना मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है। रौटा थानाध्यक्ष के. के. सौरभ ने बताया कि हादसा कोचाधामन थाना क्षेत्र में हुई थी। घटना की सूचना वहां की पुलिस ने थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *