भास्कर न्यूज | बक्सर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 में बुडको द्वारा कराया जा रहा नाला निर्माण की धीमी गति मुहल्लेवासियों के भारी असुविधा का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो नाला निर्माण का काम संवेदक द्वारा बीच में बंद कर दिए जाने की वजह से पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। नतीजा नाला का पानी ओवरफ्लो कर सड़क पर बह रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत बक्सर -आरा मार्ग से उत्तर जिला परिषद रोड होते छोटकी सारिमपुर, एसपी आवास तक सड़क और नाला निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी प्राक्कलित राशि 2.02 करोड़ है। हल्की बारिश में जलजमाव, बरसात में तो डूब जाएगा मुहल्ला: स्थानीय विकास राय ने कहा कि बीती रात हुई हल्की बारिश में सड़क पर जलजमाव हो गया। ऐसे में आने -जाने वाले राहगीरों और मुहल्ले के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। रामायण तुरहा ने कहा कि नाला निर्माण का काम ठेकेदार ने बीच में ही बंद दिया है। इस वजह से नाला के पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि नाला का पानी ओवरफ्लो कर सड़क पर बह रहा है, जो मुसीबत का कारण बन गया है। नालाका पानी पार कर काली मंदिर जाने को श्रद्धालु विवश हैं। जितेंद्र कुमार, सत्यम कुमार, राजू यादव आदि ने कहा कि मां काली का मंदिर से यहां के लोगों का आस्था जुड़ा हुआ है। सुबह-शाम सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं। भास्कर न्यूज | बक्सर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 में बुडको द्वारा कराया जा रहा नाला निर्माण की धीमी गति मुहल्लेवासियों के भारी असुविधा का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो नाला निर्माण का काम संवेदक द्वारा बीच में बंद कर दिए जाने की वजह से पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। नतीजा नाला का पानी ओवरफ्लो कर सड़क पर बह रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत बक्सर -आरा मार्ग से उत्तर जिला परिषद रोड होते छोटकी सारिमपुर, एसपी आवास तक सड़क और नाला निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी प्राक्कलित राशि 2.02 करोड़ है। हल्की बारिश में जलजमाव, बरसात में तो डूब जाएगा मुहल्ला: स्थानीय विकास राय ने कहा कि बीती रात हुई हल्की बारिश में सड़क पर जलजमाव हो गया। ऐसे में आने -जाने वाले राहगीरों और मुहल्ले के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। रामायण तुरहा ने कहा कि नाला निर्माण का काम ठेकेदार ने बीच में ही बंद दिया है। इस वजह से नाला के पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि नाला का पानी ओवरफ्लो कर सड़क पर बह रहा है, जो मुसीबत का कारण बन गया है। नालाका पानी पार कर काली मंदिर जाने को श्रद्धालु विवश हैं। जितेंद्र कुमार, सत्यम कुमार, राजू यादव आदि ने कहा कि मां काली का मंदिर से यहां के लोगों का आस्था जुड़ा हुआ है। सुबह-शाम सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं।


