24 घंटे में जिले में 13,193 गैस सिलेंडर की हुई होम डिलीवरी

सिटी रिपोर्टर|बेतिया जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर जिले में एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति एवं बेहतर वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। एडीएम सह डीएसओ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके द्वार पर ही समयबद्ध तरीके से रसोई गैस उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के 28,392 घरेलू सिलेंडर एवं 19 किलोग्राम के 1,216 वाणिज्यिक सिलेंडर उपलब्ध हैं। आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखते हुए पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,193 सिलेंडरों की होम डिलीवरी सुनिश्चित की गई है।उन्होंने बताया कि गैस आपूर्ति से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर प्रशासन कड़ी निगरानी रख रहा है। पिछले 24 घंटों में प्राप्त कुल 7 शिकायतों को तत्काल संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है। सिटी रिपोर्टर|बेतिया जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर जिले में एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति एवं बेहतर वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। एडीएम सह डीएसओ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके द्वार पर ही समयबद्ध तरीके से रसोई गैस उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के 28,392 घरेलू सिलेंडर एवं 19 किलोग्राम के 1,216 वाणिज्यिक सिलेंडर उपलब्ध हैं। आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखते हुए पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,193 सिलेंडरों की होम डिलीवरी सुनिश्चित की गई है।उन्होंने बताया कि गैस आपूर्ति से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर प्रशासन कड़ी निगरानी रख रहा है। पिछले 24 घंटों में प्राप्त कुल 7 शिकायतों को तत्काल संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *