सूर्यकुंड में स्वच्छता के लिए श्रमदान कर दिया स्वच्छ नर्मदा, सुरक्षित भविष्य का संदेश, पत्रिका अमृतम जलम अभियान

सूर्यकुंड में स्वच्छता के लिए श्रमदान कर दिया स्वच्छ नर्मदा, सुरक्षित भविष्य का संदेश, पत्रिका अमृतम जलम अभियान

Patrika Amrutam Jalam campaign नरसिंहपुर. पत्रिका के अमृतम जलम अभियान के तहत शनिवार को सुबह बरमान के सतधारा स्थित सूर्यकुंड में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान कर नर्मदा तट की सफाई की। अभियान के दौरान घाट के आसपास फैली गंदगी और कचरे को एकत्रित कर निर्धारित स्थान तक पहुंचाया। सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को नर्मदा तट को स्वच्छ बनाए रखने जागरूक भी किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश ने सहभागिता करते हुए कहा कि नर्मदा तट की स्वच्छता केवल शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि नर्मदा जितनी स्वच्छ रहेगी, समाज का जीवन उतना ही स्वस्थ, समृद्ध और सुखी रहेगा। उन्होंने पत्रिका के अमृतम जलम अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान लोगों में जल स्रोतों और पवित्र नदियों के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करते हैं।

पत्रिका के अमृतम जलम अभियान के तहत शनिवार को सुबह बरमान के सतधारा स्थित सूर्यकुंड में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान कर नर्मदा तट की सफाई की। अभियान के दौरान घाट के आसपास फैली गंदगी और कचरे को एकत्रित कर निर्धारित स्थान तक पहुंचाया।
जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश ने श्रमदान कर नर्मदा तट की सफाई की

शिवाजी क्लब की ओर से महेंद्र कौरव ने घोषणा की कि सूर्यकुंड क्षेत्र में जल्द ही बर्तन बैंक की स्थापना की जाएगी, ताकि घाट पर भोजन प्रसाद वितरण के दौरान डिस्पोजल और प्लास्टिक सामग्री का उपयोग कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को जरूरत पडऩे पर बर्तन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही घाट की नियमित साफ-सफाई के लिए स्थायी तौर पर स्वीपर की व्यवस्था भी की जाएगी और सामाजिक सहयोग से डस्टबिन की संख्या बढ़ाई जाएगी।

पत्रिका के अमृतम जलम अभियान के तहत शनिवार को सुबह बरमान के सतधारा स्थित सूर्यकुंड में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान कर नर्मदा तट की सफाई की। अभियान के दौरान घाट के आसपास फैली गंदगी और कचरे को एकत्रित कर निर्धारित स्थान तक पहुंचाया।
शिवाजी क्लब के महेंद्र कौरव और बच्चों की टीम घाट की सफाई करते हुए

स्वच्छता के प्रति जागरूक करे पंचायत
जिला पंचायत सीईओ नागेश ने ग्राम पंचायत लिंगा के रोजगार सहायक प्रकाश कौरव को निर्देश दिए कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं और व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। दुकानदारों को पॉलिथीन, साबुन और शैंपू जैसी सामग्री घाट क्षेत्र में विक्रय नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाए। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी डिस्पोजल सामग्री का उपयोग कम करने और घाट को स्वच्छ रखने के लिए समझाइश देने के निर्देश दिए। जिला सीईओ ने कहा कि घाट के आसपास साइन बोर्ड भी लगवाए जाएंगे। जिससे लोगों को घाट के महत्व के साथ ही जागरूकता संदेश दिया जा सके।

पत्रिका के अमृतम जलम अभियान के तहत शनिवार को सुबह बरमान के सतधारा स्थित सूर्यकुंड में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान कर नर्मदा तट की सफाई की। अभियान के दौरान घाट के आसपास फैली गंदगी और कचरे को एकत्रित कर निर्धारित स्थान तक पहुंचाया।
सूर्यकुंड घाट पर कतारबद्ध होकर कचरा एकत्र करते हुए बच्चों की टीम

अभियान में इन्होंने किया श्रमदान
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पंचायत सचिव विनय श्रीवास्तव, धर्मेश शर्मा, वैभव नेमा, सत्यन सैनी सहित शिवाजी क्लब से रोशनी रजक, लक्ष्मी नौरिया, तमन्ना शुक्ला, दीपिका नौरिया, बेबो नौरिया, नमामि शुक्ला, झिलमिल विश्वकर्मा, तान्या विश्वकर्मा, मोहिनी प्रजापति, परी विश्वकर्मा, प्राची नौरिया, दिशा प्रजापति, रितु सिलावट, मुस्कान अहिरवार, वैष्णवी रैकवार, नंदिनी रैकवार, मनीष रैकवार, निहांत अहिरवार, अमन चढ़ार, राजकुमार मेहरा, शुभ सेन, योगेंद्र रजक, पवन नौरिया सहित करेली नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों की टीम भी सहभागी रही।

पत्रिका के अमृतम जलम अभियान के तहत शनिवार को सुबह बरमान के सतधारा स्थित सूर्यकुंड में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान कर नर्मदा तट की सफाई की। अभियान के दौरान घाट के आसपास फैली गंदगी और कचरे को एकत्रित कर निर्धारित स्थान तक पहुंचाया।
सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को नर्मदा तट को स्वच्छ बनाए रखने जागरूक भी किया।

अभियान में लिए गए प्रमुख संकल्प
सूर्यकुंड क्षेत्र में बनेगा बर्तन बैंक
घाट की सफाई के लिए स्थायी स्वीपर व्यवस्था
डस्टबिन की संख्या बढ़ाई जाएगी
स्वच्छता के लिए निगरानी-जागरूकता पर जोर
श्रद्धालुओं और दुकानदारों को किया जाएगा प्रेरित
नर्मदा तट को स्वच्छ रखने जनसहभागिता पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *