भास्कर न्यूज| सीतामढ़ी विश्व हाइपर टेंशन दिवस पर एपीआई व आईएमए के चिकित्सकों ने कारगिल चौक से राजेंद्र भवन तक जागरूकता निकाली। एपीआई अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार भावसिंका के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली के दौरान चिकित्सकों ने हाथों में बैनर व पोस्टर के माध्यम से लोगों को हाइपर टेंशन के संबंध की जानकारी देते हुए उन्हें सर्तक रहने एवं समय समय पर रक्त चाप जांच कराते रहने की सलाह देते दिखे। कारगिल चौक से चलकर मेहसौल चौक के समीप रैली रूकी, जहां किरण मेडिकल स्टोर्स के द्वारा चिकित्सकों के साथ ही रैली में शामिल गणमान्य व सामान्य लोगों के बीच पानी, छांछ व विस्कीट का वितरण किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने आम लोगों को हाइपर टेंशन से अवगत कराया। बताया कि यह एक सामान्य दिखने वाला जान लेवा बीमारी है। इसके लिए उन्हें सदैव ही रक्त चाप की जांच कराते रहने की जरूरत है। इससे उन्हें रक्त चाप के संबंध में अपडेट जानकारी रहेंगी तथा वे सुरक्षित रहेंगे। भास्कर न्यूज| सीतामढ़ी विश्व हाइपर टेंशन दिवस पर एपीआई व आईएमए के चिकित्सकों ने कारगिल चौक से राजेंद्र भवन तक जागरूकता निकाली। एपीआई अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार भावसिंका के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली के दौरान चिकित्सकों ने हाथों में बैनर व पोस्टर के माध्यम से लोगों को हाइपर टेंशन के संबंध की जानकारी देते हुए उन्हें सर्तक रहने एवं समय समय पर रक्त चाप जांच कराते रहने की सलाह देते दिखे। कारगिल चौक से चलकर मेहसौल चौक के समीप रैली रूकी, जहां किरण मेडिकल स्टोर्स के द्वारा चिकित्सकों के साथ ही रैली में शामिल गणमान्य व सामान्य लोगों के बीच पानी, छांछ व विस्कीट का वितरण किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने आम लोगों को हाइपर टेंशन से अवगत कराया। बताया कि यह एक सामान्य दिखने वाला जान लेवा बीमारी है। इसके लिए उन्हें सदैव ही रक्त चाप की जांच कराते रहने की जरूरत है। इससे उन्हें रक्त चाप के संबंध में अपडेट जानकारी रहेंगी तथा वे सुरक्षित रहेंगे।


