30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर 5% की छूट

भास्कर न्यूज। बांका बांका नगर परिषद द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। नगर परिषद प्रशासन ने करदाताओं को राहत देते हुए घोषणा की है कि 30 जून 2026 तक होल्डिंग टैक्स जमा करने वाले उपभोक्ताओं को 5 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन ने बताया कि नगर परिषद की आय बढ़ाने एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से टैक्स वसूली अभियान तेज किया गया है। उन्होंने कहा कि समय पर टैक्स जमा करने से नगर परिषद को विकास कार्यों में सहूलियत मिलेगी और शहर में साफ-सफाई, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नप क्षेत्र के सभी वार्डों में शिविर लगाकर लोगों को होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नप कार्यालय में भी टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कर सकते हैं। भास्कर न्यूज। बांका बांका नगर परिषद द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। नगर परिषद प्रशासन ने करदाताओं को राहत देते हुए घोषणा की है कि 30 जून 2026 तक होल्डिंग टैक्स जमा करने वाले उपभोक्ताओं को 5 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन ने बताया कि नगर परिषद की आय बढ़ाने एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से टैक्स वसूली अभियान तेज किया गया है। उन्होंने कहा कि समय पर टैक्स जमा करने से नगर परिषद को विकास कार्यों में सहूलियत मिलेगी और शहर में साफ-सफाई, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नप क्षेत्र के सभी वार्डों में शिविर लगाकर लोगों को होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नप कार्यालय में भी टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *