किंजर में ब्राउन शुगर का बढ़ा कारोबार, कार्रवाई नहीं

करपी |किंजर बाजार स्थित एसबीआई बैंक शाखा के पीछे तथा व्यापार मंडल भवन से दक्षिण स्थित बगीचे में इन दिनों सूखा नशा का सेवन करने वाले युवकों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में टीन ऐजर युवक जुटते हैं, जिनमें कई समैक, हीरोइन, चरस और ब्राउन शुगर जैसे खतरनाक नशे के आदी हो चुके हैं। आसपास के लोग इन अनजान चेहरों की गतिविधियों को देखकर भयभीत और चिंतित हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस अवैध कारोबार के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है। कुछ लोग नशे का सामान उपलब्ध कराते हैं, जबकि कई युवक इसके सेवन के शिकार बनते जा रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि केवल किंजर इलाके में प्रतिदिन 80 हजार से एक लाख रुपये तक की ब्राउन शुगर की बिक्री हो रही है। करपी |किंजर बाजार स्थित एसबीआई बैंक शाखा के पीछे तथा व्यापार मंडल भवन से दक्षिण स्थित बगीचे में इन दिनों सूखा नशा का सेवन करने वाले युवकों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में टीन ऐजर युवक जुटते हैं, जिनमें कई समैक, हीरोइन, चरस और ब्राउन शुगर जैसे खतरनाक नशे के आदी हो चुके हैं। आसपास के लोग इन अनजान चेहरों की गतिविधियों को देखकर भयभीत और चिंतित हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस अवैध कारोबार के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है। कुछ लोग नशे का सामान उपलब्ध कराते हैं, जबकि कई युवक इसके सेवन के शिकार बनते जा रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि केवल किंजर इलाके में प्रतिदिन 80 हजार से एक लाख रुपये तक की ब्राउन शुगर की बिक्री हो रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *