नेपाल में ग्लेशियर फटने के बाद सीतामढ़ी जिला प्रशासन बाढ़ के खतरे को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। सीमावर्ती छह प्रखंडों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में, जिलाधिकारी (डीएम) तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रंजन ने सुप्पी प्रखंड के जमला परसा स्थित बांध का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले, डीएम और एसपी ने बैरगनिया सीमा क्षेत्र का भी जायजा लिया था। जमला परसा बांध पर पहुंचकर अधिकारियों ने इसकी स्थिति, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया। उन्होंने बांध की मजबूती और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। आश्रय स्थलों को तैयार रखने के निर्देश DM तनय सुल्तानिया ने बताया कि संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है और लगातार अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि बाढ़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सामुदायिक रसोई, ऊंचे स्थानों और अस्थायी आश्रय स्थलों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। तटबंधों की सुरक्षा और मजबूती पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। डीएम ने जनता से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। गुरुवार दोपहर तक सीतामढ़ी जिले से गुजरने वाली सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर फिलहाल स्थिर बना हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। नेपाल में ग्लेशियर फटने के बाद सीतामढ़ी जिला प्रशासन बाढ़ के खतरे को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। सीमावर्ती छह प्रखंडों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में, जिलाधिकारी (डीएम) तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रंजन ने सुप्पी प्रखंड के जमला परसा स्थित बांध का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले, डीएम और एसपी ने बैरगनिया सीमा क्षेत्र का भी जायजा लिया था। जमला परसा बांध पर पहुंचकर अधिकारियों ने इसकी स्थिति, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया। उन्होंने बांध की मजबूती और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। आश्रय स्थलों को तैयार रखने के निर्देश DM तनय सुल्तानिया ने बताया कि संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है और लगातार अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि बाढ़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सामुदायिक रसोई, ऊंचे स्थानों और अस्थायी आश्रय स्थलों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। तटबंधों की सुरक्षा और मजबूती पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। डीएम ने जनता से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। गुरुवार दोपहर तक सीतामढ़ी जिले से गुजरने वाली सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर फिलहाल स्थिर बना हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

