बुरहानपुर में खाद्य विभाग ने 15 किलो पनीर नष्ट कराया:दुकानों से नमूने लिए, 15 किलो घी जब्त; 50 लीटर दूध भी फेंका

बुरहानपुर में खाद्य विभाग ने 15 किलो पनीर नष्ट कराया:दुकानों से नमूने लिए, 15 किलो घी जब्त;  50 लीटर दूध भी फेंका

बुरहानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को दुकानों का अचानक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और कुछ सामान नष्ट कराया। मंडी बाजार की अमृत डेयरी से घी और पनीर के नमूने लिए गए। यहां 15 किलो पनीर नष्ट कराया गया और 15 किलो घी जब्त किया गया। मंडी बाजार की रईस जलेबी से मावा और सिंधी बस्ती की शालीमार कोल्ड ड्रिंक से पनीर का नमूना लिया गया। मदीना स्वीट्स और रहमानिया होटल में कमियां मिलने पर नोटिस जारी किए जाएंगे। 50 लीटर दूध नष्ट कराया गया
फेमस मिल्क डेयरी में बाहर से आया करीब 50 लीटर दूध नष्ट कराया गया। सभी नमूने जांच के लिए भोपाल लैब भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दुकानों के खिलाफ मामले तैयार कर एडीएम न्यायालय में पेश किए जाएंगे। जांच खाद्य औषधि प्रशासन विभाग इंस्पेक्टर कमलेश डाबर और उनकी टीम द्वारा की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *