लव गिल ने काश्ववी को वीकेंड का वार में दिया करारा जवाब, स्काउट पर बोलीं- अपने पार्टनर को लेकर इनसिक्योर हो आप

लव गिल ने काश्ववी को वीकेंड का वार में दिया करारा जवाब, स्काउट पर बोलीं- अपने पार्टनर को लेकर इनसिक्योर हो आप

Love Gill React Kaashvi character assassination: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के घर में रिश्तों की उलझनें और गहमागहमी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। वीकेंड का वार शो के कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें सलमान खान के साथ सभी कंटेस्टेंट बातचीत कर रहे हैं और इस दौरान माहौल काफी गर्मा गया, जब कंटेस्टेंट लव गिल ने काश्ववी के द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों का बेहद कड़ाई से जवाब दिया। हाल ही में काश्ववी और स्काउट के पांच साल पुराने रिश्ते को लेकर घर के अंदर काफी ड्रामा देखने को मिला था, जिसमें स्काउट की गर्लफ्रेंड ने लव गिल के कैरेक्टर पर सवाल उठाए गए थे। इस पूरे मामले पर अब लव गिल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कैमरे के सामने खुलकर अपना पक्ष रखा है और काश्ववी को करारा जवाब दिया है।

लव गिल ने स्काउट के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए काश्वी को क्या कहा?

सामने आए वीडियो और वीकेंड का वार एपिसोड के मुताबिक, लव गिल ने काश्ववी को साफ शब्दों में संदेश दिया। लव इस दौरान काफी गुस्से में और नाराज नजर आईं। उन्होंने कहा कि उनके और स्काउट के बीच के रिश्तों को लेकर बीच में घसीटना और उनके ऊपर इल्जाम लगाना पूरी तरह से गलत है। लव ने कहा कि अगर काश्ववी अपने पांच साल के पुराने रिश्ते को लेकर असुरक्षित (insecure) महसूस कर रही थीं, तो इसकी सजा उन्हें या उनकी इंट्यूशन को नहीं दी जानी चाहिए थी।

खबर अपडेट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *