DM बोले- लोगों को समस्या लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े:पेंशन-जमीन विवाद से जुड़े मामलों के समाधान का दिया आश्वासन, 70 लोगों ने अपनी शिकायतें बताई

DM बोले- लोगों को समस्या लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े:पेंशन-जमीन विवाद से जुड़े मामलों के समाधान का दिया आश्वासन, 70 लोगों ने अपनी शिकायतें बताई

भागलपुर में “निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार” अभियान के तहत आयोजित सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम में आज आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। समीक्षा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 70 लोगों ने अपनी शिकायतें और आवेदन प्रशासन के समक्ष रखे। इनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, जमीन विवाद और विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की शिकायतें शामिल थीं। कार्यक्रम में नवल किशोर चौधरी ने स्वयं लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ सभी एडीएम, प्रखंड, अंचल और थाना स्तर के अधिकारियों को भी अपने-अपने कार्यालयों में आम लोगों की शिकायतों की सुनवाई करने का निर्देश दिया गया था। अलग-अलग विभागों में पहुंचे लोगों की समस्याओं का पंजीकरण किया गया और उन्हें प्राप्ति रसीद भी उपलब्ध कराई गई। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। साथ ही शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जनता दरबार में काफी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम, सभी एडीएम और अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनता दरबार में आने वाला हर व्यक्ति संतुष्ट होकर लौटे और उसकी समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास किया जाए। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। प्रशासन की कोशिश है कि लोगों को उचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी समस्या का तत्काल समाधान संभव नहीं हो पाता है तो संबंधित व्यक्ति को उचित मार्गदर्शन भी दिया जाता है, ताकि उसे आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। आगे भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों की समस्याओं का निपटारा पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जा सके। प्रशासन की ओर से भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके। भागलपुर में “निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार” अभियान के तहत आयोजित सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम में आज आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। समीक्षा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 70 लोगों ने अपनी शिकायतें और आवेदन प्रशासन के समक्ष रखे। इनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, जमीन विवाद और विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की शिकायतें शामिल थीं। कार्यक्रम में नवल किशोर चौधरी ने स्वयं लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ सभी एडीएम, प्रखंड, अंचल और थाना स्तर के अधिकारियों को भी अपने-अपने कार्यालयों में आम लोगों की शिकायतों की सुनवाई करने का निर्देश दिया गया था। अलग-अलग विभागों में पहुंचे लोगों की समस्याओं का पंजीकरण किया गया और उन्हें प्राप्ति रसीद भी उपलब्ध कराई गई। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। साथ ही शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जनता दरबार में काफी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम, सभी एडीएम और अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनता दरबार में आने वाला हर व्यक्ति संतुष्ट होकर लौटे और उसकी समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास किया जाए। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। प्रशासन की कोशिश है कि लोगों को उचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी समस्या का तत्काल समाधान संभव नहीं हो पाता है तो संबंधित व्यक्ति को उचित मार्गदर्शन भी दिया जाता है, ताकि उसे आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। आगे भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों की समस्याओं का निपटारा पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जा सके। प्रशासन की ओर से भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *