भागलपुर में दो बच्चे की मां ने खाया जहर; मौत:2 दिन पहले दूसरे राज्य से लौटा था पति, कहा- सुसाइड के कारण का पता नहीं

भागलपुर में दो बच्चे की मां ने खाया जहर; मौत:2 दिन पहले दूसरे राज्य से लौटा था पति, कहा- सुसाइड के कारण का पता नहीं

भागलपुर में जहर खाकर दो बच्चों की मां ने आत्महत्या कर ली। मामला नाथनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। मृतका की पहचान रोशन कुमार दास की पत्नी मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है। पति बाहर रहकर मजदूरी करता है और दो दिन पहले ही घर लौटा था। हालांकि, महिला ने जहर खाकर आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी पति को भी नहीं है। आज मुन्नी कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह उल्टी करने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति रोशन कुमार दास ने बताया कि वह बाहर रहकर मजदूरी करता है और सोमवार को ही घर वापस आया था। उन्होंने कहा कि घर में किसी तरह का विवाद या झगड़ा नहीं हुआ था। पत्नी ने जहर क्यों खाया, इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं है। जानकारी के अनुसार, मुन्नी कुमारी की शादी साल 2019 में रोशन कुमार दास के साथ हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे भी हैं। घटना के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजीव रंजन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर में जहर खाकर दो बच्चों की मां ने आत्महत्या कर ली। मामला नाथनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। मृतका की पहचान रोशन कुमार दास की पत्नी मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है। पति बाहर रहकर मजदूरी करता है और दो दिन पहले ही घर लौटा था। हालांकि, महिला ने जहर खाकर आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी पति को भी नहीं है। आज मुन्नी कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह उल्टी करने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति रोशन कुमार दास ने बताया कि वह बाहर रहकर मजदूरी करता है और सोमवार को ही घर वापस आया था। उन्होंने कहा कि घर में किसी तरह का विवाद या झगड़ा नहीं हुआ था। पत्नी ने जहर क्यों खाया, इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं है। जानकारी के अनुसार, मुन्नी कुमारी की शादी साल 2019 में रोशन कुमार दास के साथ हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे भी हैं। घटना के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजीव रंजन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *