डीएम ने लिंक एक्सप्रेस-वे के बैनामों के बारे की जानकारी:लिंक एक्सप्रेस-वे के बैनामों और जर्जर भवन की पड़ताल

डीएम ने लिंक एक्सप्रेस-वे के बैनामों के बारे की जानकारी:लिंक एक्सप्रेस-वे के बैनामों और जर्जर भवन की पड़ताल

फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने शनिवार को सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए हो रहे बैनामों की स्थिति और तहसील के जर्जर भवन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए किए जा रहे भूमि बैनामों की प्रगति की जानकारी ली। यह एक्सप्रेस-वे गंगा एक्सप्रेस-वे को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण और बैनामों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सदर तहसील के जर्जर भवन का भी निरीक्षण किया और कर्मचारियों से उसकी खराब स्थिति के कारणों के बारे में पूछा। बताया गया कि वर्ष 2024 में भवन के कुछ हिस्सों में टीला धंसने के कारण दरारें आ गई थीं।

जिलाधिकारी ने बताया कि सदर तहसील का निरीक्षण किया गया है, जिसमें भवन में आई दरारों और लिंक एक्सप्रेस-वे से संबंधित बैनामा कार्रवाई का अवलोकन किया गया। उन्होंने तहसीलदार कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने विरासत/उत्तराधिकारी अभिलेख न होने वाली जमीनों में देरी के मामलों के समाधान के लिए विशेष टीम गठित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तहसील और जिला कार्यालय किसानों को कानूनी और प्रशासनिक सहायता प्रदान करेंगे ताकि शेष रजिस्ट्रियां पूरी की जा सकें। भूमि अभिलेखों में पारदर्शिता और त्वरित सेवाओं के लिए डिजिटल रिकॉर्डिंग और ई-रजिस्ट्री को बढ़ावा दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *