रतलाम में आज रात गो कथा के बाद लगेगा दिव्य दरबार

रतलाम में आज रात गो कथा के बाद लगेगा दिव्य दरबार

रतलाम. गो सम्मान आव्हान अभियान के अन्तर्गत दीनदयाल नगर स्थित विश्वकर्मा पार्क सेफ़ी नगर में सात दिवसीय गो माता कथा एवं चमत्कारी दिव्य दरबार लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत गुरुवार शाम बुद्धेश्वर हॉल से निकाली गई कलश यात्रा के साथ की गई। जिसमें श्रद्धा और उत्साह से भरी इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शुक्रवार रात 8 से 10 बजे तक गोमाता कथा होगी। इसके बाद स्वामी गौशरणानन्द सरस्वती की ओर से दिव्य दरबार लगाया जाएगा।

कथा शुरू होने से पूर्व बुद्धेश्वर मंदिर से निकली कलश यात्रा टाटा नगर, बाजना बस स्टैंड, दीनदयाल नगर एवं सेफ़ी नगर होते हुए कथा स्थल विश्वकर्मा पार्क पहुंची। यात्रा में स्वामी गौशरणानन्द सरस्वती, स्वामी कृष्णानंद, दण्डी स्वामी आत्मानंद सरस्वती एवं साध्वी धेनुप्रिया का सान्निध्य रहा।

ये रहे आकर्षण का केंद्र
कामधेनु स्वरूप में सुसज्जित गो माता का दिव्य रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। डीजे और ढोल की धुन पर निकली यात्रा में आकर्षक झांकियां, संतों की बग्गी तथा पवन पुत्र व्यायामशाला, माणक चौक के अखाड़े के करतबों ने नागरिकों का मन मोहा। मार्ग में पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से संतों एवं कलश यात्रा का स्वागत किया गया। सैकड़ों मातृशक्ति सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से यात्रा में शामिल हुईं।

पोथी पूजन एवं गो माता की आरती
शाम लगभग आठ बजे कथा स्थल पर विधिवत पोथी पूजन एवं गो माता की आरती हुई, जिसके बाद गो माता कथा की शुरुआत कीग ई। जिसमें कथा के दौरान गो सेवा, गो संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति में गो माता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कलश यात्रा एवं कथा के उपरांत विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन समिति के अनुसार शुक्रवार रात आठ से दस बजे तक गौ माता कथा होगी, जिसके बाद स्वामी गौशरणानन्द सरस्वती द्वारा दिव्य दरबार लगाया जाएगा।

ये रहे कलश यात्रा में शामिल
इस अवसर पर राधेश्याम बोदलिया, अनिल झालानी, जनक नागल, अनिल पुरोहित, हेमंत शर्मा, उमेश शिवाल, नन्दकिशोर सांखला, राकेश शर्मा, सुधीर पाटीदार, राहुल हाड़ा, मदनलाल, हिम्मत मोयल, ललित गोस्वामी, शकुंतला शर्मा, भारती यादव, दिलीप शर्मा, प्रवीण वाघेला, संतोष शर्मा, करमदी, मुकुंद पंवार, कालू सोनी, जगदीश शर्मा, पंडित सतीश शर्मा, सरोज शिवाल, रेखा गौतम, संगीता पलडिय़ा, पिंकी लखाटा, रीना कुमावत, जया बहन, अनिता कुमावत, हिम्मत गोयल, संगीता गावड़े, प्रवीण नागल, सर्वी रानीवाल, मनोज टॉक, विक्रम कठेड सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जनक नागल ने किया।

गौ कथा से पहले बुद्धेश्वर से निकली कलश यात्रा
गौसम्मान आव्हान अभियान के अन्तर्गत विश्वकर्मा पार्क सेफ़ी नगर में सात दिवसीय गौ माता कथा एवं दिव्य दरबार के पहले कलश यात्रा निकाली गई। बुद्धेश्वर हॉल से यात्रा में गौशरणानन्द सरस्वती, कृष्णानंद, अनात्मानंद सरस्वती और धेनु प्रिया के सान्निध्य में डीजे, ढोल की धुनें, गौ माता के रथ और आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। संत रथारूढ़ होकर मार्ग में नागरिकों को आशीर्वाद देते रहे। पवन पुत्र व्यायाम शाला माणकचौक का अखाड़ा भी नागरिकों को आकर्षित कर रहा था। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी से श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति में लीन होकर चल रही थीं।

बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित
यात्रा बुद्धेश्वर से टाटा नगर, बाजना बस स्टैंड, दीनदयाल नगर, सेफ़ी नगर होते हुए कथा स्थल पहुंची। कथा स्थल पहुंचने पर पोथी पूजन एवं गौ माता की आरती की गई। इस अवसर पर राधेश्याम बोदलिया, अनिल झालानी, जनक नागल, अनिल पुरोहित सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित थे। कलश यात्रा के बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *