गाजियाबाद में CNG के साथ डीजल पेट्रोल के दाम बढ़े:90 पैसे बढ़कर पेट्रोल 98.44 और डीजल 91.74 रुपये लीटर, ग्राहक बोले- पीएम की अपील पर ध्यान दें

गाजियाबाद में CNG के साथ डीजल पेट्रोल के दाम बढ़े:90 पैसे बढ़कर पेट्रोल 98.44 और डीजल 91.74 रुपये लीटर, ग्राहक बोले- पीएम की अपील पर ध्यान दें

पेट्रोल और डीजल आज 19 मई से औसतन 90-90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। पिछले 5 दिन में ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं एक सप्ताह में सीएनजी के दामों में भी 2 बार बढ़ोत्तरी हो चुकी है। गाजियाबाद में आज से डीजल पेट्रोल का रेट गाजियाबाद पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में आज से पेट्रोल 98.44 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके साथ डीजल का रेट 91.74 रुपये लीटर है। ग्राहक जिस भी पेट्रोल पंप पर डीजल या पेट्रोल भरवाते हैं वहां सभी का रेट लिखा रहता है। मशीन पर भी रेट प्रति लीटर अंकित रहता है। गाजियाबाद में 2 दिन पहले सीएनजी के रेट बढ़े दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 17 मई 2026 से ₹1 प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है। 48 घंटे में यह दूसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत ₹80.09 प्रति किलो हो गई है, जबकि गाजियाबाद और नोएडा में इसकी कीमत ₹88.70 प्रति किलो पहुंच गई है। अमित बोले मुश्किलें बढ़ रहीं हैं अमित ने बताया कि एनसीआर में सीएनजी की गाड़ियों की संख्या अधिक है। हमारे यहां दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अब हमें दो पहिया वाहनों पर जाना होगा। प्रधानमंत्री खुद देश वासियों से अपील कर रहे हैं की वाहनों का प्रयोग कम से कम करें। देश हित में हमें यह खुद भी सोचना होगा। एक सप्ताह में दो बार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ रहे हैं। पीएम की अपील को समझें गाजियाबाद के कविनगर में अंकुश अरोडा ने कहा यह देश में आपातकाल जैसी स्थिति है। यह ग्लोबल स्थिति है, भारत सभी स्थितियों में लड़ने के लिए सक्षम है। जितनी जरुरत है उतने ही साधन का प्रयोग करें। हम पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का स्वागत कर रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह भी अपील कर चुके हैं। 2024 से दाम नहीं बदले थे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मार्च 2024 से स्थिर बनी हुई थीं। लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले सरकार ने कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती कर जनता को राहत दी थी। हालांकि, तकनीकी रूप से भारत में ईंधन की कीमतें विनियमित हैं और कंपनियां अंतरराष्ट्रीय क्रूड की 15 दिनों की औसत कीमत के आधार पर हर दिन रेट बदल सकती हैं, लेकिन राजनीतिक संवेदनशीलता के कारण इन्हें लंबे समय तक नहीं बदला गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *