आमझर झरना में डूबने से आईआईटी रूड़की के धर्मराज की हुई मौत

नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात के समीप स्थित अमझर झरना में मंगलवार को स्नान के दौरान एक लड़के के डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद वहां मौजूद सैलानियों में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार नवादा से तीन लड़के ककोलत घूमने पहुंचे थे। जलप्रपात बंद रहने के कारण तीनों पास स्थित अमझर झरना में नहाने चले गए। इसी दौरान एक लड़का गहरे कुंड में डूब गया। उसके दोनों दोस्तों ने काफी प्रयास कर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद दोनों लड़के रोते-बिलखते ककोलत मुख्य द्वार पहुंचे और फॉरेस्टर शैलेंद्र कुमार को जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कों के सहयोग से खोजबीन शुरू की गई। हालांकि देर शाम तक लड़के का पता नहीं चल सका। लड़के की पहचान धर्मराज है। वारिसलीगंज के बेलधा गांव का रहने वाला है। वह आईआईटी रुड़की का लड़का है। अंधेरा होने के कारण खोज अभियान रोक दिया गया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजन भी थाना पहुंच गए हैं। पुलिस ने दोनों लड़कों को सुरक्षित थाना में रखा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बचे दोस्तों में एक अंधरवाड़ी का अनंत और बारत का अमित है। फॉरेस्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा डूबे लड़के की तलाश लगातार जारी है। तीन दोस्तों के साथ स्नान करने गया था धर्मराज। नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात के समीप स्थित अमझर झरना में मंगलवार को स्नान के दौरान एक लड़के के डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद वहां मौजूद सैलानियों में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार नवादा से तीन लड़के ककोलत घूमने पहुंचे थे। जलप्रपात बंद रहने के कारण तीनों पास स्थित अमझर झरना में नहाने चले गए। इसी दौरान एक लड़का गहरे कुंड में डूब गया। उसके दोनों दोस्तों ने काफी प्रयास कर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद दोनों लड़के रोते-बिलखते ककोलत मुख्य द्वार पहुंचे और फॉरेस्टर शैलेंद्र कुमार को जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कों के सहयोग से खोजबीन शुरू की गई। हालांकि देर शाम तक लड़के का पता नहीं चल सका। लड़के की पहचान धर्मराज है। वारिसलीगंज के बेलधा गांव का रहने वाला है। वह आईआईटी रुड़की का लड़का है। अंधेरा होने के कारण खोज अभियान रोक दिया गया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजन भी थाना पहुंच गए हैं। पुलिस ने दोनों लड़कों को सुरक्षित थाना में रखा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बचे दोस्तों में एक अंधरवाड़ी का अनंत और बारत का अमित है। फॉरेस्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा डूबे लड़के की तलाश लगातार जारी है। तीन दोस्तों के साथ स्नान करने गया था धर्मराज।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *