गोविंदपुर| गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विनोबा नगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।घटना में एक पक्ष की ओर से महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।घायलों की पहचान विनोबा नगर निवासी प्रमिला देवी, उनके पुत्र सौरभ गुप्ता, ऋतिक कुमार एवं रोहित कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है कि प्रमिला देवी अपने जमीन की चारदीवारी कराने के लिए पुलिस प्रशासन की जानकारी में मजदूर लगाकर कार्य शुरू कराया था । इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। गोविंदपुर| गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विनोबा नगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।घटना में एक पक्ष की ओर से महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।घायलों की पहचान विनोबा नगर निवासी प्रमिला देवी, उनके पुत्र सौरभ गुप्ता, ऋतिक कुमार एवं रोहित कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है कि प्रमिला देवी अपने जमीन की चारदीवारी कराने के लिए पुलिस प्रशासन की जानकारी में मजदूर लगाकर कार्य शुरू कराया था । इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी।


