महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई गई:अमौआहार में कार्यक्रम आयोजित, किसानों के हक के लिए लिया संकल्प

औरैया में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शुक्रवार को अमौआहार में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर किसान नेता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि और भाकियू अराजनैतिक का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उन्हें किसानों का सबसे बड़ा सच्चा मसीहा बताया गया। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके सिद्धांतों पर चलकर किसानों के हित के लिए संकल्पित रहने का प्रण लिया। इस मौके पर भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के हक की लड़ाई में समर्पित कर दिया। यादव ने आगे कहा कि आज किसानों को जो भी अधिकार मिल पाए हैं, वह महात्मा टिकैत के संघर्ष की ही देन है। उन्होंने बताया कि किसान अभी भी शोषण, समस्याओं और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने किसानों से एकजुट होकर अपने वाजिब हक के लिए संघर्ष करने और भाकियू अराजनैतिक का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक लगातार किसानों के हक अधिकार के लिए संघर्ष कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में किसान इस यूनियन से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर भाकियू अराजनैतिक के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, संपत सिंह, नेता चौधरी माया प्रकाश, जिला प्रवक्ता डॉ. धीरेंद्र सिंह सेंगर, ओमकार यादव, शिवम यादव, नरेंद्र सिंह यादव, तेज प्रताप, श्रवण कुमार यादव, संजय कुमार, मनोज कुमार, सुबोध कुमार, सुधीर यादव, अंकित, अरुण कुमार, दलबीर सिंह सहित कई प्रमुख किसान नेता और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *