शादी में घर लौट रहे युवक से लूट का प्रयास:दरभंगा में पीड़ित बोला- शिकायत करने पर फायरिंग की; FIR दर्ज

शादी में घर लौट रहे युवक से लूट का प्रयास:दरभंगा में पीड़ित बोला- शिकायत करने पर फायरिंग की; FIR दर्ज

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के जिरात गांव में एक युवक से रुपये लूटने का प्रयास और बाद में गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस संबंध में जिरात निवासी मो. अब्दुल हयात ने बिरौल थाना में आवेदन देकर जानलेवा हमला और लूट के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित मो. अब्दुल हयात ने बताया कि 30 मई को उनके घर में शादी की हल्दी रस्म चल रही थी। इसी दौरान उनके जीजा ने शादी के खर्च के लिए उन्हें 1.50 लाख रुपये दिए थे। रुपये लेकर घर लौटने के दौरान घर के पास गली में पहुंचते ही पीछे से एक युवक आ गया और रुपये छीनने का प्रयास करने लगा। आज की पुलिस से शिकायत आरोप है कि 35 साल के मो. वसीम राईन, जो अफजला गांव स्थित अपने नाना भोला राईन के घर रहता है, उसने रुपये छीनने की कोशिश की। शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। रात होने के कारण तत्काल पुलिस में शिकायत नहीं की गई। पीड़ित के अनुसार, अगले दिन आज वह कुछ ग्रामीणों के साथ आरोपी के नाना के घर शिकायत करने पहुंचे। इसी दौरान वसीम पिस्तौल लेकर पहुंच गया। आरोप है कि उसने पहले हवाई फायरिंग की और फिर मो. अब्दुल हयात को निशाना बनाकर गोली चलाई। हालांकि, पीड़ित झुककर जमीन पर गिर गया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति अपने आवेदन में मो. अब्दुल हयात ने कहा है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके खिलाफ पूर्व से भी कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी भविष्य में फिर से किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। इधर, बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के जिरात गांव में एक युवक से रुपये लूटने का प्रयास और बाद में गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस संबंध में जिरात निवासी मो. अब्दुल हयात ने बिरौल थाना में आवेदन देकर जानलेवा हमला और लूट के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित मो. अब्दुल हयात ने बताया कि 30 मई को उनके घर में शादी की हल्दी रस्म चल रही थी। इसी दौरान उनके जीजा ने शादी के खर्च के लिए उन्हें 1.50 लाख रुपये दिए थे। रुपये लेकर घर लौटने के दौरान घर के पास गली में पहुंचते ही पीछे से एक युवक आ गया और रुपये छीनने का प्रयास करने लगा। आज की पुलिस से शिकायत आरोप है कि 35 साल के मो. वसीम राईन, जो अफजला गांव स्थित अपने नाना भोला राईन के घर रहता है, उसने रुपये छीनने की कोशिश की। शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। रात होने के कारण तत्काल पुलिस में शिकायत नहीं की गई। पीड़ित के अनुसार, अगले दिन आज वह कुछ ग्रामीणों के साथ आरोपी के नाना के घर शिकायत करने पहुंचे। इसी दौरान वसीम पिस्तौल लेकर पहुंच गया। आरोप है कि उसने पहले हवाई फायरिंग की और फिर मो. अब्दुल हयात को निशाना बनाकर गोली चलाई। हालांकि, पीड़ित झुककर जमीन पर गिर गया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति अपने आवेदन में मो. अब्दुल हयात ने कहा है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके खिलाफ पूर्व से भी कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी भविष्य में फिर से किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। इधर, बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *