सुपौल के नदी थाना क्षेत्र से लापता 10 वर्षीय बालक का शव सोमवार देर शाम कोसी पलार से बरामद किया गया। जलकुंभी में फंसी लाश की पहचान परिजनों ने राम कृष्ण पंडित के रूप में की। इस मामले में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या और शव छिपाने का आरोप लगाया गया है। शव किशनपुर थाना क्षेत्र के कोसी पलार इलाके से मिला है, जबकि बालक नदी थाना क्षेत्र के कदमहा पंचायत के वार्ड संख्या 7 से लापता हुआ था। बालक के लापता होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. के निर्देश पर निर्मली, मरौना सहित कई थानों की पुलिस टीम खोजबीन कर रही थी। कटैया गांव निवासी रणवीर पंडित का बेटा राम कृष्ण पंडित शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद घर के पास आम के बगीचे में खेल रहा था। उसी दौरान पास में मिट्टी भराई का काम चल रहा था, जिसमें ट्रैक्टरों का आना-जाना लगा हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई और चालक ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गायब कर दिया। बगीचे में मिले खून के धब्बे बगीचे में कई स्थानों पर खून के धब्बे मिलने से संदेह गहरा गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थल की घेराबंदी कर फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू की थी। शव बरामद नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने करीब दो घंटे तक पुलिस टीम को घटनास्थल पर रोककर शव बरामदगी की मांग की थी। बाद में एसडीपीओ राजू रंजन कुमार के हस्तक्षेप से स्थिति शांत हुई। जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई सोमवार शाम शव बरामद होने के बाद नदी थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करेगी। सुपौल के नदी थाना क्षेत्र से लापता 10 वर्षीय बालक का शव सोमवार देर शाम कोसी पलार से बरामद किया गया। जलकुंभी में फंसी लाश की पहचान परिजनों ने राम कृष्ण पंडित के रूप में की। इस मामले में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या और शव छिपाने का आरोप लगाया गया है। शव किशनपुर थाना क्षेत्र के कोसी पलार इलाके से मिला है, जबकि बालक नदी थाना क्षेत्र के कदमहा पंचायत के वार्ड संख्या 7 से लापता हुआ था। बालक के लापता होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. के निर्देश पर निर्मली, मरौना सहित कई थानों की पुलिस टीम खोजबीन कर रही थी। कटैया गांव निवासी रणवीर पंडित का बेटा राम कृष्ण पंडित शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद घर के पास आम के बगीचे में खेल रहा था। उसी दौरान पास में मिट्टी भराई का काम चल रहा था, जिसमें ट्रैक्टरों का आना-जाना लगा हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई और चालक ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गायब कर दिया। बगीचे में मिले खून के धब्बे बगीचे में कई स्थानों पर खून के धब्बे मिलने से संदेह गहरा गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थल की घेराबंदी कर फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू की थी। शव बरामद नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने करीब दो घंटे तक पुलिस टीम को घटनास्थल पर रोककर शव बरामदगी की मांग की थी। बाद में एसडीपीओ राजू रंजन कुमार के हस्तक्षेप से स्थिति शांत हुई। जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई सोमवार शाम शव बरामद होने के बाद नदी थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करेगी।


