छिंदवाड़ा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

छिंदवाड़ा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांका मुकासा गांव में रविवार को एक 52 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मनुराजा चंद्रवंशी (52) निवासी बांका मुकासा के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई अन्य कारण या संदिग्ध परिस्थिति तो नहीं है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *