गंगा में उतराता मिला नवजात बच्ची का शव:बिठूर के गुदारा घाट का मामला, नाविकों ने निकाला

गंगा में उतराता मिला नवजात बच्ची का शव:बिठूर के गुदारा घाट का मामला, नाविकों ने निकाला

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के गुदारा घाट पर गुरुवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गंगा नदी में एक नवजात बच्ची का शव उतराता हुआ मिला। घाट पर मौजूद नाविकों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने बच्ची को पानी से बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही बिठूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। नाविकों के मुताबिक, नवजात बच्ची करीब एक दिन की लग रही थी। मृत्यु के बाद गंगा में फेंके जाने की आशंका घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि मृत्यु के बाद किसी ने बच्ची को गंगा नदी में फेंक दिया। कुछ लोगों का ये भी मानना है कि नाजायज संतान होने और लोकलाज के कारण किसी ने फेंक दिया होगा। नवजात का शव मिलने से क्षेत्रीय लोगों में दुख और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी भेज दिया है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि शाम को 112 के माध्यम से सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *