DC vs KKR Pitch Report: दिल्ली की पाटा पिच पर जमकर बरसेंगे चौके छक्के, कहीं बारिश न बन जाये विलेन, पढ़ें पिच और मौसम का हाल

DC vs KKR Pitch Report: दिल्ली की पाटा पिच पर जमकर बरसेंगे चौके छक्के, कहीं बारिश न बन जाये विलेन, पढ़ें पिच और मौसम का हाल

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Pitch and Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 51वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को दोनों टीमें हर हाल में जीतना चाहेंगी। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली और कोलकाता दोनों को अब बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच कैसी रहेगी?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच मुख्य रूप से ब्लैक सॉइल से तैयार की जाती है, जो आमतौर पर काफी सपाट और समतल होती है। यह पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है, जिससे बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स लगा पाते हैं। इसके अलावा, स्टेडियम की बाउंड्री भी काफी छोटी (लगभग 65-68 मीटर) है और आउटफील्ड तेज है, जिसकी वजह से रन बनाना और भी आसान हो जाता है। नतीजतन, यहां ज्यादातर मैच हाई-स्कोरिंग साबित होते हैं। शुरुआती ओवरों में पिच थोड़ी स्लो और टैकी रह सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच और सपाट होती जाती है। ऐसे में दूसरी पारी में बल्लेबाजों को रन बनाने के बेहतर मौके मिलते हैं।

सही लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज सफल

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन सही लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज यहां सफलता पा सकते हैं। ऐसा हम दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मैचों के दौरान देख चुके हैं। आरसीबी के जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने डीसी को 75 पर समेट दिया था, तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अकील हुसैन और नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की थी। सीजन में यहां खेले गए पांच में से चार मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं।

दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो 8 मई को दिल्ली का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मैच के दौरान उमस 38% रहेगी। जिसके चलते खिलाड़ियों को दिक्कत हो सकती है और उनके चोटिल होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

DC और KKR का हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड में केकेआर का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें कोलकाता ने 19 मुकाबले जीते और 15 मुकाबले दिल्ली के पक्ष में रहे। एक मैच बेनतीजा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *