IPL 2026 Orange Cap, Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रनों की बारिश जारी है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को हैरान कर रखा है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स का एक हफ्ते का लंबा ब्रेक उनकी ऑरेंज कैप की रैंकिंग को बिगाड़ सकता है।
क्यों खतरे में है वैभव सूर्यवंशी की रैंकिंग?
राजस्थान रॉयल्स ने अपना पिछला मैच 1 मई को खेला था और अब उनका अगला मुकाबला सीधे 9 मई को है। इस एक हफ्ते के ब्रेक के दौरान दूसरी टीमें लगातार मैच खेल रही हैं। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 404 रनों के साथ ऑरेंज कैप की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं, लेकिन उनके पीछे रनों का अंबार लगाए 9 खतरनाक बल्लेबाज खड़े हैं।
आज केएल राहुल रच सकते हैं इतिहास
आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से है। दिल्ली के कप्तान केएल राहुल इस समय गजब की फॉर्म में हैं। उनके नाम 10 मैचों में 445 रन हैं। नंबर-1 पर काबिज हेनरिक क्लासेन (494 रन) और राहुल के बीच सिर्फ 49 रनों का फासला है। अगर राहुल आज दिल्ली के मैदान पर एक अर्धशतक जड़ देते हैं, तो वह फिर से IPL में नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे।
ऑरेंज कैप की टॉप-5 रेस (अभी तक)
- हेनरिक क्लासेन: 494 रन
- अभिषेक शर्मा: 475 रन
- केएल राहुल: 445 रन
- ईशान किशन: 409 रन
- वैभव सूर्यवंशी: 404 रन
वैभव के पीछे भी लंबी फौज
वैभव सूर्यवंशी के ठीक पीछे चेन्नई के संजू सैमसन (402 रन) हाथ धोकर पीछे पड़े हैं। उनके अलावा साई सुदर्शन (385), विराट कोहली (379) और शुभमन गिल (378) जैसे दिग्गज भी 50 रनों के अंदर ही हैं। एक अच्छी पारी और वैभव टॉप-5 की लिस्ट से बाहर हो सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ की राह
राजस्थान रॉयल्स (RR) फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। पिछले 6 मैचों में टीम को 4 हार मिली है, जो चिंता का विषय है। प्लेऑफ का टिकट पक्का करने के लिए उन्हें अपने बचे हुए 4 मैचों में से कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। वैभव सूर्यवंशी का अगला इम्तिहान 9 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा, जहां उनके सामने साई सुदर्शन और गिल जैसे खिलाड़ी होंगे।


