दैनिक भास्कर प्रधान रेटिंग सर्वे प्रचार वाहन रवाना:कानपुर में BJP विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने दिखाई हरी झंडी, पंचायतों में जाकर लोगों को करेगी जागरूक

दैनिक भास्कर प्रधान रेटिंग सर्वे प्रचार वाहन रवाना:कानपुर में BJP विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने दिखाई हरी झंडी, पंचायतों में जाकर लोगों को करेगी जागरूक

दैनिक भास्कर यूपी में प्रधान रेटिंग अभियान शुरू करने वाला है। इसके लिए लोगों को जागरूक के अभियान शनिवार को शुरू किया गया। कानपुर में स्वरूपनगर आफिस से बिल्हौर विधानसभा के बीजेपी विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वैन को रवाना किया। प्रचार वैन रवाना करने के दौरान सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे। यह प्रचार वैन जिले की पंचायतों में जाकर लोगों को प्रधानों की रेटिंग के बारे में जागरूक करेगी। प्रधानों की रेटिंग में जनता सीधे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का मूल्यांकन कर सकेगी। प्रचार वैन के साथ चल रहे लोग रेटिंग से जुड़े पत्रक बांटकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। जिन गांवों से प्रचार वैन गुजरेगी उनमें पोस्टर भी लगाए जाएंगे। पांच बिंदुओं पर बता सकेंगे पसंद प्रधानों के मूल्यांकन में लोग पांच प्रमुख बिंदुओं पर अपनी पसंद बता सकेंगे। इनमें घरों तक नियमित पेयजल की उपलब्धता, गांव में सड़क-लाइट की व्यवस्था, रोजगार और घरों में शौचालयों का निर्माण शामिल हैं। ग्रामीण इन बिंदुओं के आधार पर दैनिक भास्कर एप पर अपने प्रधानों को अंक दे सकेंगे। विधायक सर्वे पर बोले बिल्हौर विधानसभा से विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने कहा कि इस तरह के सर्वे से कुछ तस्वीरें सामने आ जाती हैं, कि जनता की पंसद और नापसंद क्या है। जनप्रतिनिधियों ने सेवक के रूप में कितना काम किया है, इसका हिसाब जरूर सामने आ रहा है। इसी तरह से कुछ दिन पहले विधायकों का भी सर्वे भास्कर ने कराया था। वो भी काफी बेहतर रहें हैं। अब जिस तरह से गांवों मे प्रधान रेटिंग का सर्वे कराया जा रहा है। जिसके लिए प्रचार वाहन रवाना किए गए हैं, इससे गांव के लोग जागरूक होंगे और अपनी पंसद और नापसंद बता सकेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *