मेरठ में कैंट सीट से भाजपा के विधायक अमित अग्रवाल आधी रात को चौकी पहुंचे और पीड़ित की सुनवाई न करने के मामले में शिकायत कर दी। चौकीप्रभारी की लापरवाही के चलते एसएसपी अविनाश पांडेय ने कंकरखेड़ा चौकीप्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई एक पीड़ित पर समझौते का दबाव बनाने वाले युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पर कार्रवाई और नगला तांशी चौकी प्रभारी की सुनवाई न करने पर हुई। पीड़ित पक्ष पर समझौते का बना रहे थे दबाव
दरअसल चौकी प्रभारी एक पीड़ित पर समझौते का दबाव बना रहे थे। जिसकी शिकायत उसने भाजपा विधायक से कर दी थी। इसके बाद विधायक अमित अग्रवाल कंकरखेड़ा की कस्बा चौकी पर पहुंचे। उनकी नाराजगी के बाद चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाने पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पर कार्रवाई कर दी थी। उसके अलावा भी नगलातांशी चौकी प्रभारी को भी पीड़ितों की सुनवाई नहीं करने के मामले में लाइन भेज दिया गया। एसएसपी ने वायरलेस पर ही कर दिया आदेश
एसएसपी अविनाश पांडेय ने वायरलैस सेट पर ही कंकरखेड़ा की कस्बा चौकी के प्रभारी प्रमोद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। 25 अप्रैल की रात को कंकरखेड़ा की जवाहर नगर से रवि ने यूपी-112 को काल कर मारपीट की सूचना दी। दरोगा प्रमोद कुमार चौकी से मौके पर पहुंचे। वहां से परिवारिक विवाद के चलते दोनों पक्षों को चौकी पर लेकर आ गए। इसी बीच रवि और रेखा ने मामले की तहरीर दी। पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसी बीच रवि का आरोप था कि भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनमोल त्रिपाठी ने उन पर समझौते का दबाव बनाया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष को लेकर आई पुलिस
रवि की तरफ से चौकी पर इस मामले की तहरीर दी। उसके बाद पुलिस अनमोल को उठाकर चौकी पर ले आई। अनमोल को चौकी पर लाने के बाद कैंट विधायक अमित अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने चौकी प्रभारी पर नाराजगी जाहिर की। चौकी प्रभारी ने अनमोल और अन्य दोनों पक्षों का मुचलका पाबंद कर दिया। ताकि भविष्य में कोई मारपीट की घटना न हो सकें। विधायक की इसी नाराजगी की वजह से चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिए। उनके अलावा नगलातांशी चौकी प्रभारी महेश शर्मा को भी लाइन हाजिर कर दिया। महेश पर पीड़ितों की सुनवाई नहीं करने का आरोप लगा था।


