CUET UG Exam City Slip 2026 Download Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करने वाली है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। सिटी स्लिप परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को उनके अलॉट सिटी, एग्जाम की तारीख और स्लॉट के समय की जानकारी देने के लिए जारी किया जाता है ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की योजना बना सकें।
CUET UG 2026 Admit Card Release Date: परीक्षा का पूरा शेड्यूल
सीयूईटी यूजी 2026 की परीक्षाएं 11 मई से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। बोर्ड के कार्यक्रम के मुताबिक, सिटी इंटीमेशन स्लिप अप्रैल के चौथे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है, जबकि ऑफिशियल एडमिट कार्ड मई के दूसरे सप्ताह में उपलब्ध कराए जाएंगे। ध्यान रहे कि सिटी इंटीमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। सिटी स्लिप में केवल उस शहर का नाम होता है जहां आपकी परीक्षा होनी है। इसमें एग्जाम सेंटर का नाम या उसका पता दर्ज नहीं होता है, एग्जाम सेंटर का पता, रिपोर्टिंग टाइम, रोल नंबर जैसी जरूरी सूचनाएं एडमिट कार्ड में आएगी।
CUET UG 2026: एप्लीकेशन नंबर या पासवर्ड भूल जाने पर क्या करें?
यदि कोई कैंडिडेट अपना एप्लीकेशन नंबर भूल गया है, तो वह वेबसाइट पर Forgot Application No. टैब पर क्लिक करके अपना नाम, माता-पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज कर इसे फिर से हासिल कर सकता है। इसी तरह, पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में Forgot Password ऑप्शन के जरिए या ईमेल के माध्यम से नया पासवर्ड सेट किया जा सकता है।
CUET UG 2026 City Slip Download Link: ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर CUET UG 2026 Advance City Slip वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन (Security Pin) दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपकी सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
सीयूईटी यूजी 2026 का डायरेक्ट लिंक-यहां क्लिक करें
CUET UG Exam City Slip 2026: स्लिप डाउनलोड करने के बाद जरूर करें ये काम
सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के बाद कैंडिडेट्स उस पर दिए गए विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, अलॉट सिटी और विषयों की तारीखों को अच्छी तरह जांच लें। यदि किसी जानकारी में कोई त्रुटि नजर आती है, तो तुरंत एनटीए के हेल्पडेस्क से संपर्क करें। शहर की जानकारी मिलते ही छात्र अपनी यात्रा की अग्रिम बुकिंग कर लें ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।


