लखनऊ के हनुमान मंदिरों में ज्येष्ठ के दूसरे बड़े मंगल पर भोर से कतार लगी हुई है। घंटे-घड़ियाल बजने से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। दर्शन के बाद लोग एक-दूसरे को तिलक लगाकर प्रसाद दे रहे हैं। अलीगंज प्राचीन मंदिर, पुराने हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु, हनुमंतधाम, गुलाचीन, लेटे हनुमान मंदिर और दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भक्तों का दर्शन के लिए तांता लगा है। दिन में होने वाले भंडारों में इस बार कमी दिख रही है। एक अनुमान के मुताबिक शहर में 1000 हजार से ज्यादा भंडारे होंगे। नगर निगम में इस बार 300 लोगों ने बड़े मंगल के भंडारे के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। पहले मंगल पर 348 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। भंडारों के पल-पल अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


