क्रिकेटर ने Ph.D कर रही लड़की के साथ किया गंदा काम, बनाया आपत्तिजनक वीडियो

क्रिकेटर ने Ph.D कर रही लड़की के साथ किया गंदा काम, बनाया आपत्तिजनक वीडियो

MP News: शहर के पड़ाव थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में उसके साथ गलत काम किया और फिर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर कर उसे ब्लैकमेल करता रहा। इतना ही नहीं, दोबारा होटल बुलाकर ज्यादती की और बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता दोपहर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी और शाम पांच बजे पड़ाव थाने में एफआइआर दर्ज हुई। इसके बाद पीड़िता अपने गांव लौट गई। दतिया स्थित गांव पहुंचकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि ग्राम पचोखरा (थाना गौराघाट, जिला दतिया) निवासी आरोपी योगेश रावत पुत्र दामोदर रावत ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था। आरोप है कि एक दिन आरोपी ने उसे फूलबाग स्थित राम्या होटल में बुलाया और वहां कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद जब वह बेसुध हो गई, तो उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने चुपके से उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी तैयार कर लिए। पीड़िता ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने परेशान करने का आरोप भी लगाया है।

आरोपी है क्रिकेटर, पीड़िता कर रही थी पीएचडी

आरोपी क्रिकेटर है और क्लब के लिए क्रिकेट खेलता है। पीड़िता आरोपी की बहन की सहेली थी। बहन के माध्यम से पीड़िता आरोपी के संपर्क में आई और पीड़िता उससे प्रेम करने लगी और आरोपी ने शादी का झांसा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पहली घटना के बाद से ही आरोपी लगातार उन फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था और उस पर दबाव बना रहा था।

इसी धमकी के बूते बीती 15 मार्च 2026 को आरोपी ने उसे दोबारा शादी का भरोसा देकर उसी राम्या होटल में बुलाया। वहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

सुसाइड नोट में लिखी ये बाद

“मैं मरने जा रही हूं। कारण है मेरा दोस्त योगेश और उसकी दो बहनें। योगेश ने मुझे ब्लैकमेल किया कि वह मर जाएगा या मार देगा। धमकी दी कि मेरे फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। मैं थाने गई, वहां भी कार्रवाई चल रही है। इसके बावजूद उसकी बहन पूनम और प्रियंका ने मेरे घर आकर हंगामा किया।

मेरी दीदी के ससुराल जाकर वहां धमकी दी। इसके बाद ग्वालियर आकर मुझे जान से मारने की धमकी दी। गाली-गलौज की। गली में चिल्ला-चिल्ला कर मुझे बदनाम किया। इन सब से मुझे तो दिक्कत हो ही रही है, मेरे घर वाले भी परेशान हैं। इसकी पूरी जानकारी योगेश को है। पुलिस से निवेदन है कि योगेश, पूनम और प्रियंका को सजा दी जाए, जिससे आगे कभी ये किसी की जिन्दगी ऐसे नर्क न बनाएं कि इंसान को इतना मजबूर होना पड़े।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *