सागर में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने प्रदर्शन:सड़कों पर उतरे गौरक्षक, ज्ञापन सौंपकर बोले- गौहत्या पर प्रतिबंध लगाया जाए

सागर में सोमवार को गौ रक्षक और हिंदू संगठनों ने गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में गौप्रेमी और संत शामिल रहे। गौप्रेमी पहलवान बाबा मंदिर परिसर में एकत्र हुए और वहां से पैदल रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। रैली के बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और अपनी मांगें रखीं। गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील ज्ञापन में मांग की गई कि गौमाता को तत्काल संवैधानिक रूप से राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए और उनके सम्मान की रक्षा की जाए। प्रदर्शनकारियों ने पूरे देश में गौहत्या पर सख्त कानून बनाकर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। ज्ञापन में गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन और आवारा गोवंश के संरक्षण के लिए प्रभावी नीति बनाने की भी मांग की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *