बर्ड फ्लू से 25 दिन में 2700 मुर्गों की मौत:बचे संक्रमित मुर्गों को दफन किया जाएगा, भागलपुर में एक किमी तक इंफेक्टेड जोन घोषित

बर्ड फ्लू से 25 दिन में 2700 मुर्गों की मौत:बचे संक्रमित मुर्गों को दफन किया जाएगा, भागलपुर में एक किमी तक इंफेक्टेड जोन घोषित

भागलपुर के कुकुट बरारी में 2 अप्रैल से अब तक 2700 मुर्गों की मौत हो चुकी है। पशुपालन विभाग की जांच रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। मुर्गों की मौत की जांच के लिए शुरुआती दिनों में ही सैंपल भेजा गया था। जिसमें रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है। अब कुकुट क्षेत्र में बचे मुर्गों को मारा जाएगा या उन्हें गड्‌ढे में डाला जाएगा। इसके साथ ही पूरे एरिया को सैनीटाइज किया जाएगा। 1 किमी के दायरे को इंफेक्टेड जोन घोषित किया गाय है। वहीं, 10 किमी के दायर में भी मॉनिटरिंग की जा रही है। पशुपालन विभाग ने निर्देश जारी किया है कि उनके क्षेत्र में कहीं भी अगर किसी पक्षी की संदिग्ध मौत दिखे तो इसकी सूचना विभाग को दें। पटना से भी एक टीम आज कुकुट क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए आ रही है। संक्रमित पक्षियों की पहचान की जा रही है पशुपालन पदाधिकारी अंजली कुमारी सिन्हा ने कहा कि जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। संक्रमित सामग्री को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद पूरे परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। भारत सरकार की ओर तय प्रोटकॉल के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में विभागीय कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर संक्रमित पक्षियों की पहचान और स्थिति का आकलन कराया जा रहा है। अधिकारियों और कर्मियों की टीम बनी अंजली कुमारी सिन्हा ने कहा कि निगरानी क्षेत्र में भी सर्वेक्षण का कार्य किया जा चुका है। जिलाधिकारी के संयुक्त आदेश के तहत स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों की संयुक्त टीम गठित की गई है, जो पूरे अभियान की निगरानी और क्रियान्वयन में लगी हुई है। पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि अब तक लगभग 2,700 पक्षियों की मौत हो चुकी है। भागलपुर के कुकुट बरारी में 2 अप्रैल से अब तक 2700 मुर्गों की मौत हो चुकी है। पशुपालन विभाग की जांच रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। मुर्गों की मौत की जांच के लिए शुरुआती दिनों में ही सैंपल भेजा गया था। जिसमें रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है। अब कुकुट क्षेत्र में बचे मुर्गों को मारा जाएगा या उन्हें गड्‌ढे में डाला जाएगा। इसके साथ ही पूरे एरिया को सैनीटाइज किया जाएगा। 1 किमी के दायरे को इंफेक्टेड जोन घोषित किया गाय है। वहीं, 10 किमी के दायर में भी मॉनिटरिंग की जा रही है। पशुपालन विभाग ने निर्देश जारी किया है कि उनके क्षेत्र में कहीं भी अगर किसी पक्षी की संदिग्ध मौत दिखे तो इसकी सूचना विभाग को दें। पटना से भी एक टीम आज कुकुट क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए आ रही है। संक्रमित पक्षियों की पहचान की जा रही है पशुपालन पदाधिकारी अंजली कुमारी सिन्हा ने कहा कि जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। संक्रमित सामग्री को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद पूरे परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। भारत सरकार की ओर तय प्रोटकॉल के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में विभागीय कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर संक्रमित पक्षियों की पहचान और स्थिति का आकलन कराया जा रहा है। अधिकारियों और कर्मियों की टीम बनी अंजली कुमारी सिन्हा ने कहा कि निगरानी क्षेत्र में भी सर्वेक्षण का कार्य किया जा चुका है। जिलाधिकारी के संयुक्त आदेश के तहत स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों की संयुक्त टीम गठित की गई है, जो पूरे अभियान की निगरानी और क्रियान्वयन में लगी हुई है। पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि अब तक लगभग 2,700 पक्षियों की मौत हो चुकी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *