बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जब देश कोविड-19 जैसी भयानक महामारी से जूझ रहा था, तब भी राहुल गांधी लगातार नकारात्मकता फैला रहे थे। हमारे गांवों में एक कहावत है कि कसाई के श्राप से कभी गाय नहीं मरती। राहुल गांधी इसी भूमिका में हैं। हमेशा देश की बर्बादी की कामना करते रहते हैं। विपक्ष के नेता देश के हित में नहीं सोचते। राहुल गांधी और उनके जैसे लोग हमेशा इसी ताक में रहते हैं कि देश में कोई आंतरिक लड़ाई शुरू हो जाए या देश किसी बड़ी आर्थिक और सामाजिक कठिनाई में फंस जाए। ऐसे लोग देश के विकास को बाधित देखना चाहते हैं। लेकिन उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी, क्योंकि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा करती है। पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि डूबकर मर जाना चाहिए ऐसे एलओपी को। अभी पूरी दुनिया महंगाई की मार झेल रहा है, लेकिन भारत में 5 प्रतिशत के नीचे दाम बढ़ाया गया है। पूरी दुनिया ने 50 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक दाम बढ़ाया है। नरेंद्र मोदी एक ऐसे व्यक्तित्व का नाम है, जो अवतारी पुरुष हैं। जब पूरा विश्व कोरोना महामारी के संकट और आर्थिक मंदी से त्रस्त था। पूरी दुनिया की विकास दर जहां 5 प्रतिशत से नीचे आ गई थी, वहीं भारत ने प्रधानमंत्री मोदी की कुशल और दूरदर्शी नीतियों के चलते 50 प्रतिशत से अधिक की अप्रत्याशित सफलता और मजबूती दिखाई। पूरी दुनिया ने आर्थिक सामर्थ्य और संकट प्रबंधन का लोहा माना है गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया ने भारत के इस आर्थिक सामर्थ्य और संकट प्रबंधन का लोहा माना है। नरेंद्र मोदी महज एक राजनेता नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व का नाम है जो एक अवतारी पुरुष के रूप में देश के सामने आए हैं। मैं यह बात डंके की चोट पर कहता हूं। नरेंद्र मोदी का जन्म ही भारत के समग्र विकास और देश के कल्याण के लिए हुआ है। प्रधानमंत्री के मजबूत और सक्षम नेतृत्व में भारत न केवल आत्मनिर्भर बन रहा है, बल्कि वैश्विक पटल पर एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारत बहुत जल्द फिर से विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा और कोई भी नकारात्मक राजनीति देश के बढ़ते कदमों को नहीं रोक सकती। बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जब देश कोविड-19 जैसी भयानक महामारी से जूझ रहा था, तब भी राहुल गांधी लगातार नकारात्मकता फैला रहे थे। हमारे गांवों में एक कहावत है कि कसाई के श्राप से कभी गाय नहीं मरती। राहुल गांधी इसी भूमिका में हैं। हमेशा देश की बर्बादी की कामना करते रहते हैं। विपक्ष के नेता देश के हित में नहीं सोचते। राहुल गांधी और उनके जैसे लोग हमेशा इसी ताक में रहते हैं कि देश में कोई आंतरिक लड़ाई शुरू हो जाए या देश किसी बड़ी आर्थिक और सामाजिक कठिनाई में फंस जाए। ऐसे लोग देश के विकास को बाधित देखना चाहते हैं। लेकिन उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी, क्योंकि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा करती है। पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि डूबकर मर जाना चाहिए ऐसे एलओपी को। अभी पूरी दुनिया महंगाई की मार झेल रहा है, लेकिन भारत में 5 प्रतिशत के नीचे दाम बढ़ाया गया है। पूरी दुनिया ने 50 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक दाम बढ़ाया है। नरेंद्र मोदी एक ऐसे व्यक्तित्व का नाम है, जो अवतारी पुरुष हैं। जब पूरा विश्व कोरोना महामारी के संकट और आर्थिक मंदी से त्रस्त था। पूरी दुनिया की विकास दर जहां 5 प्रतिशत से नीचे आ गई थी, वहीं भारत ने प्रधानमंत्री मोदी की कुशल और दूरदर्शी नीतियों के चलते 50 प्रतिशत से अधिक की अप्रत्याशित सफलता और मजबूती दिखाई। पूरी दुनिया ने आर्थिक सामर्थ्य और संकट प्रबंधन का लोहा माना है गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया ने भारत के इस आर्थिक सामर्थ्य और संकट प्रबंधन का लोहा माना है। नरेंद्र मोदी महज एक राजनेता नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व का नाम है जो एक अवतारी पुरुष के रूप में देश के सामने आए हैं। मैं यह बात डंके की चोट पर कहता हूं। नरेंद्र मोदी का जन्म ही भारत के समग्र विकास और देश के कल्याण के लिए हुआ है। प्रधानमंत्री के मजबूत और सक्षम नेतृत्व में भारत न केवल आत्मनिर्भर बन रहा है, बल्कि वैश्विक पटल पर एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारत बहुत जल्द फिर से विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा और कोई भी नकारात्मक राजनीति देश के बढ़ते कदमों को नहीं रोक सकती।


