अनंत सिंह मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई आज:गोपालगंज में अश्लील डांस-हथियार प्रदर्शन का मामला, विधायक समेत 9 पर FIR

अनंत सिंह मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई आज:गोपालगंज में अश्लील डांस-हथियार प्रदर्शन का मामला, विधायक समेत 9 पर FIR

गोपालगंज में मोकामा के विधायक अनंत सिंह से जुड़े अश्लील डांस और हथियार प्रदर्शन मामले में आज एडीजे 3 स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। यह सुनवाई जमानत याचिका पर केंद्रित होगी। यह मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में एक जनेऊ संस्कार समारोह से संबंधित है। आरोप है कि इस समारोह में अश्लील डांस हुआ और सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन किया गया। 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जेडीयू विधायक अनंत सिंह सहित 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इन पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने, बिना अनुमति के हथियारों का प्रदर्शन करने और हथियार कानून के उल्लंघन जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। अभियोजन पक्ष दलीलें करेंगे पेश आज की सुनवाई में बचाव और अभियोजन पक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश करेंगे। कोर्ट आरोपियों के खिलाफ तय होने वाले आरोपों पर विचार कर सकती है। विधायक के वकीलों का कहना है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है और कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को गलत तरीके से पेश किया गया है। इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई है। कोर्ट के रुख पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। गोपालगंज में मोकामा के विधायक अनंत सिंह से जुड़े अश्लील डांस और हथियार प्रदर्शन मामले में आज एडीजे 3 स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। यह सुनवाई जमानत याचिका पर केंद्रित होगी। यह मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में एक जनेऊ संस्कार समारोह से संबंधित है। आरोप है कि इस समारोह में अश्लील डांस हुआ और सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन किया गया। 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जेडीयू विधायक अनंत सिंह सहित 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इन पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने, बिना अनुमति के हथियारों का प्रदर्शन करने और हथियार कानून के उल्लंघन जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। अभियोजन पक्ष दलीलें करेंगे पेश आज की सुनवाई में बचाव और अभियोजन पक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश करेंगे। कोर्ट आरोपियों के खिलाफ तय होने वाले आरोपों पर विचार कर सकती है। विधायक के वकीलों का कहना है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है और कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को गलत तरीके से पेश किया गया है। इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई है। कोर्ट के रुख पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *