किशनगंज में एक ममेरे भाई पर शादीशुदा महिला को बंधक बनाकर रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शादी साल 2016 में हुई थी और उसके दो बेटे व एक बेटी हैं। कुछ समय बाद महिला का पति रोजगार के लिए दुबई चला गया, जिससे दोनों के बीच बातचीत कम हो गई। इसी दौरान महिला का ममेरा भाई साहिल उसके करीब आने लगा। काम का बहाना बनाकर महिला से लिया जेवर-पैसा आरोप है कि साहिल ने मुंबई में काम का बहाना बनाकर महिला से एक लाख रुपए नगद और लगभग दो लाख रुपए के गहने ले लिए। 27 मई 2025 को वह महिला को अपने साथ मुंबई ले गया, जहां उसने उसके बैंक खाते से भी पैसे निकाल लिए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर लगातार रेप किया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। लगभग 10 महीने बाद आरोपी महिला को वापस किशनगंज ले आया और रूईधासा स्थित एक कमरे में रखकर फिर से रेप किया। पति के ढूंढने पर मायके छोड़ा इसी दौरान महिला का पति दुबई से लौटा और अपनी पत्नी की तलाश शुरू की। जानकारी मिलने पर आरोपी महिला को उसके मायके छोड़ गया, लेकिन उसे लगातार धमकी और ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता के पति ने पहले पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया। हालांकि, आरोप है कि साहिल ने पंचायत में महिला और उसके पति की पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है। किशनगंज में एक ममेरे भाई पर शादीशुदा महिला को बंधक बनाकर रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शादी साल 2016 में हुई थी और उसके दो बेटे व एक बेटी हैं। कुछ समय बाद महिला का पति रोजगार के लिए दुबई चला गया, जिससे दोनों के बीच बातचीत कम हो गई। इसी दौरान महिला का ममेरा भाई साहिल उसके करीब आने लगा। काम का बहाना बनाकर महिला से लिया जेवर-पैसा आरोप है कि साहिल ने मुंबई में काम का बहाना बनाकर महिला से एक लाख रुपए नगद और लगभग दो लाख रुपए के गहने ले लिए। 27 मई 2025 को वह महिला को अपने साथ मुंबई ले गया, जहां उसने उसके बैंक खाते से भी पैसे निकाल लिए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर लगातार रेप किया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। लगभग 10 महीने बाद आरोपी महिला को वापस किशनगंज ले आया और रूईधासा स्थित एक कमरे में रखकर फिर से रेप किया। पति के ढूंढने पर मायके छोड़ा इसी दौरान महिला का पति दुबई से लौटा और अपनी पत्नी की तलाश शुरू की। जानकारी मिलने पर आरोपी महिला को उसके मायके छोड़ गया, लेकिन उसे लगातार धमकी और ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता के पति ने पहले पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया। हालांकि, आरोप है कि साहिल ने पंचायत में महिला और उसके पति की पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।


