ICC Penalised Lords and Gaddafi Stadium: आईसीसी ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान के खिलाफ एक्शन लिया है। दोनों पिच पर खेले गए आखिरी मुकाबले सिर्फ गेंदबाजों के लिए मददगार माने गए, जहां बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो गया। इन दोनों पिच को असंतोषजनक करार देते हुए एक-एक डिमैरिट पॉइंट दिया गया।
लाहौर में खेला गया था तीसरा वनडे
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया था, जबकि लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था, जहां इंग्लैंड ने 115 रन से जीत हासिल की थी। इस मैच में पहले दो दिनों में ही 33 विकेट गिर गए थे।
आपको बता दें कि वनडे मुकाबले के लिए पिच इतनी स्लो और कम बाउंस वाली थी कि रन बनाना काफी मुश्किल हो गया था। वहीं स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिल रही थी और शुरुआती ओवरों से ही उन्हें फायदा मिलने लगा था। आईसीसी की ओर से कहा गया कि यह वनडे के मुताबिक उपयुक्त पिच नहीं थी। पहले ही ओवर से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल रही थी और पूरे मैच में ऐसा ही चलता रहा। इस तरह की पिच वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों का संतुलन बिगाड़ देती है, जिसकी वजह से इसे असंतोषजनक यानी “अनसैटिस्फैक्टरी” रेटिंग दी गई।
लॉर्ड्स की पिच को भी मिली सजा
आपको बता दें कि गद्दाफी स्टेडियम के बाद लॉर्ड्स को भी एक डिमैरिट पॉइंट मिला। मैच रेफरी एचडी पाइक्रॉफ्ट ने पिच की आलोचना की, जहां इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था। आपको बता दें कि अनइवन बाउंस की वजह से पहले दिन 16 और दूसरे दिन 17 विकेट गिरे थे। इसके बाद पाइक्रॉफ्ट ने कहा कि यह साफ देखा जा सकता था कि पिच पूरी तरह गेंदबाजों के पक्ष में थी।
चार से 7 जून के बीच खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहली पारी में 140 और दूसरी पारी में 226 रन बनाए, जबकि न्यूजीलैंड की टीम दोनों पारियों में 150 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। न्यूजीलैंड पहली पारी में 113 रन पर ढेर हो गई, जबकि दूसरी पारी में सिर्फ 138 रन बना सकी। इस तरह इंग्लैंड ने 115 रन से मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।
ऐसे लगता है एक साल का बैन
आईसीसी के नियम के अनुसार अगर किसी पिच को 5 साल के भीतर 6 डीमैरिट प्वाइंट्स मिलते हैं, तो उसे 1 साल के लिए बैन कर दिया जाता है। उदहारण के लिए अगर लॉर्ड्स या गद्दाफी स्टेडियम पर 5 साल के दौरान 6 डिमैरिट प्वाइंट्स पाए गए तो अगले एक साल तक कोई मैच नहीं खेला जाएगा। पिच को Unsatisfactory रेटिंग पर 1 डिमेरिट पॉइंट और अनफिट घोषित होने पर 3 डिमैरिट प्वाइंट्स मिलते हैं।





