आरा-छपरा फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंद दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नवादा के चंदवा निवासी भोला तुरहा के पुत्र सत्येंद्र कुमार तुरहा के तौर पर हुई है। घटना कोइलवर के जमालपुर गांव के पास की है। बड़े भाई सुरेश ने बताया कि गुरुवार को घर से मजदूरी करने के लिए सवारी ऑटो से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घर में मचा कोहराम मृतक 9 भाई-बहनों में आठवें नंबर पर था। परिवार में भाई सुरेश, राकेश, लल्लू, विकास, गणेश, राजीव, मनी, अतुल और दो बहन रानी, शिला है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-छपरा फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंद दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नवादा के चंदवा निवासी भोला तुरहा के पुत्र सत्येंद्र कुमार तुरहा के तौर पर हुई है। घटना कोइलवर के जमालपुर गांव के पास की है। बड़े भाई सुरेश ने बताया कि गुरुवार को घर से मजदूरी करने के लिए सवारी ऑटो से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घर में मचा कोहराम मृतक 9 भाई-बहनों में आठवें नंबर पर था। परिवार में भाई सुरेश, राकेश, लल्लू, विकास, गणेश, राजीव, मनी, अतुल और दो बहन रानी, शिला है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


