सीटीपीटी और 3 आर सेंटर पहुंचे निगम कमिश्नर:अधिकारियों से कहा- स्वच्छ सर्वेक्षण की गाइडलाइन के मुताबिक करें व्यवस्थाएं, समय सीमा का रखे ध्यान

सीटीपीटी और 3 आर सेंटर पहुंचे निगम कमिश्नर:अधिकारियों से कहा- स्वच्छ सर्वेक्षण की गाइडलाइन के मुताबिक करें व्यवस्थाएं, समय सीमा का रखे ध्यान

आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को देखते हुए नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने सोमवार को अधिकारियों के साथ अलग-अलग इलाकों की स्थिति देखी। यहां उन्होंने स्वच्छता व्यवस्थाओं के साथ ही सर्वेक्षण गाइडलाइन के मुताबिक किए जा रहे कामों को देखा। गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं करें
निगम कमिश्नर ने चोइथराम सब्जी मंडी एवं फ्रूड मंडी, चोइथराम स्थित प्लांट, कबीटखेड़ी, राजकुमार ब्रिज, मधुमिलन चौराहा, रीगल चौराहा सहित अन्य स्थानों पर सफाई व्यवस्थाओं, स्वच्छता मानकों और जन सुविधाओं की स्थिति देखी। अधिकारियों को सर्वेक्षण गाइडलाइन के क्रम में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निगम कमिश्नर ने शहर में चल रहे सीटीपीटी, 3 आर सेंटर, एमआरएफ प्लांट, बीडब्ल्यूजी यूनिट, प्राइवेंट स्कूलों में दिव्यांगजनों के लिए बने टॉयलेट्स, आवासीय और व्यावसायिक इलाकों की स्वच्छता व्यवस्था और फ्लाईओवरों के आसपास विकसित हरियाली, रंगाई-पुताई और साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण की गाइडलाइन के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समयसीमा में पूरी करें और लोगों को बेहतर स्वच्छता वातावरण उपलब्ध कराए। प्लांट पर पर्याप्त स्वच्छता व्यवस्था हो निगम कमिश्नर ने कबीटखेड़ी और राजकुमार ब्रिज के समीप 3 आर सेंटर की स्थिति देखने के दौरान वहां सफाई में सुधार करने के लिए कहा। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कहा कि वे शहर के सभी 3 आर सेंटर और एमआरएफ प्लांट पर पर्याप्त स्वच्छता और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं करें। अनुपयोगी चीजों के निष्पादन के लिए लगातार कार्रवाई की जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *