लखीसराय जमीन विवाद में युवक की पिटाई:रजिस्ट्री ऑफिस के पास लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में पटना रेफर, परिवार बोला- पैसे भी छीने

लखीसराय जमीन विवाद में युवक की पिटाई:रजिस्ट्री ऑफिस के पास लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में पटना रेफर, परिवार बोला- पैसे भी छीने

लखीसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में सोमवार को जमीन बिक्री के विवाद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बालगुदर गांव निवासी विनोदानंद झा अपने भाइयों के साथ पिता की जमीन के हिस्से की बिक्री के लिए नगर थाना के समीप स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों भाई पास की एक मिठाई की दुकान पर गए। विनोदानंद झा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया
इसी दौरान आरोप है कि संजय झा की पत्नी सरिता देवी अपने भाई शैलेश पांडेय, मिथलेश पांडेय और कुछ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचीं। उन्होंने विनोदानंद झा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से विनोदानंद झा को आनन-फानन में एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया। परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा
घायल विनोदानंद झा के भाई रंजीत झा ने बताया कि परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। रंजीत झा ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान करीब एक लाख रुपये छीन लिए गए। उन्होंने पड़ोसी अंजय झा उर्फ श्री झा की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लखीसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में सोमवार को जमीन बिक्री के विवाद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बालगुदर गांव निवासी विनोदानंद झा अपने भाइयों के साथ पिता की जमीन के हिस्से की बिक्री के लिए नगर थाना के समीप स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों भाई पास की एक मिठाई की दुकान पर गए। विनोदानंद झा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया
इसी दौरान आरोप है कि संजय झा की पत्नी सरिता देवी अपने भाई शैलेश पांडेय, मिथलेश पांडेय और कुछ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचीं। उन्होंने विनोदानंद झा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से विनोदानंद झा को आनन-फानन में एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया। परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा
घायल विनोदानंद झा के भाई रंजीत झा ने बताया कि परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। रंजीत झा ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान करीब एक लाख रुपये छीन लिए गए। उन्होंने पड़ोसी अंजय झा उर्फ श्री झा की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *